फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   farmer agriculture lon policy 8 cror

फसल बीमा योजना में कंपनी कमा रही मुनाफा

Tue, 15 Jun 2021 10:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
farmer agriculture lon  policy 8 cror
किसानों पर कर्ज का मर्ज बढ़ता जा रहा है तो फसल बीमा करने वाली कंपनियां पैसे कमा रही हैं। इस समय किसानों पर 343 करोड़ 74 लाख रुपये से अधिक की ऋण राशि बकाया है। वहीं फसल बीमा करने वाली कंपनी ने लगभग 8 करोड़ रुपये की बचत हुई है। वर्ष 2020 में बीमा कंपनी ने लगभग 24 करेाड़ 55 लाख 16 हजार 912 रुपये का प्रीमियम किसानों से जमा किया था मगर भुगतान के तौर 22 करोड़ 97 लाख 14 हजार 27 रुपये किसानों को क्लेम दिया गया । हालांकि शुरूआती वर्ष यानि कि 2017 में कंपनी को सात करोड़ आठ लाख चार हजार रुपये प्रीमियम मिला था लेकिन क्लेम के तौर पर लगभग 7 लाख 60 हजार देने पड़े थे। इसके बाद से किसी भी वर्ष में कंपनी को नुकसान नहीं हुआ है। बीमा कंपनी ने पांच साल में करीब आठ करोड़ 18 लाख रुपये मुनाफा कमाया है। कृषि अधिकारियों को कहना है कि अगर मानसून सही रह जाए तो कंपनी को रुपये मिलना लगभग निश्चित है। इसके बाद केवल एक ही सीजन में नुकसान की संभावना रहती है। पिछले कुछ वर्षों से बरसात सही हो रही है यही कारण है कि बीमा कंपनी लाभ की स्थिति में है। दूसरी और किसान नेता कामरेड बलबीर का कहना है कि किसान मुआवजे के लिए धरने प्रदर्शन करते रहते हैं मगर कोई सुनवाई नहीं होती। कामरेड छाजु राम का कहना है कि सरकार के सामने किसान मुआवजे के लिए प्रदर्शन करते रहते हैं। बीमा कंपनियों को मुनाफा हो रहा है। यह साफ दर्शाता है कि किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले वर्ष भी कईं स्थानों पर ओलावृष्टि से नुकसान हुआ था मगर कंपनी ने कोई सर्वे नहीं किया जिसके कारण मुआवजा नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

फसल में घाटा हो रहा है बैंकों का कर्ज बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के 13 हजार 363 किसानों की ओर 343 करोड़ 74 लाख रुपये से अधिक की ऋण राशि बकाया है।
विज्ञापन

बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय सिंह यादव का कहना है कि जिले में 13363 किसान ऐसे हैं जिनकी ओर राशि बकाया है। इनका मूलधन 12876.66 लाख व ब्याज 18289.49 लाख बकाया हैं। यदि किसान अपना मूलधन व आधा ब्याज जमा करवाते है, तो उनका 50 फीसद ब्याज राशि व 100 फीसद जुर्माना राशि 3208.56 लाख रुपये माफ किये जाएंगे। बैंक शाखा अनुसार अटेली के 933 किसानों पर कुल बकाया राशि 22 करोड़ 96 लाख 27 हजार, कनीना के 1456 किसानों पर कुल बकाया राशि 41 करोड़ 35 लाख 34 हजार है। सबसे अधिक महेंद्रगढ़ के 5774 किसानों पर कुल बकाया राशि 144 करोड़ 43 लाख 45 हजार की राशि बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed