फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   farmar,grain market,Pearl Millet

चुनाव और दिवाली के दिन बंद रहेगी बाजरे की खरीद

Wed, 16 Oct 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
farmar,grain market,Pearl Millet
अनाज मंडी में लगा बाजरे की ढ़ेरी - फोटो : Narnol
मंडी मार्केटिंग बोर्ड ने बाजरा खरीद का दूसरा शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले शेड्यूल में 15 अक्तूबर तक खरीद हुई। अब दूसरे शेड्यूल में 31 अक्तूबर तक बाजरा खरीदा जाएगा। 20, 21, 22 अक्तूबर को चुनाव के दौरान बाजरा नहीं खरीदा जाएगा। दिवाली के दिन भी खरीद प्रक्रिया बंद रहेगी।
विज्ञापन

बाजरा की खरीद का पहला शेड्यूल पूरा हो गया। जिसमें फूड एंड सप्लाई ने खरीद की। एक लाख बैग खाद्य आपूर्ति ने खरीदा है। इसके अलावा हैफेड व वेयर हाउस ने करीब 12 हजार क्विंटल बाजरा की खरीद की है।हैफेड की ओर से बाजरा का उठान साथ साथ कराया जा रहा है। वेयर हाउस की ओर से खरीदे गए बाजरा की लिफ्टिंग की काफी हद तक हो चुकी है। फूड एंड सप्लाई की ओर से खरीदे गए बाजरा का अब तक उठान नहीं हो सका है। जिस कारण अनाज मंडी में आढ़तियों और किसानों को दिक्कत आ रही है। किसानों को फड़ पर बाजरा डालने के लिए जगह नहीं मिल रही। किसानों को बाजरा खरीद के लिए इंतजार करना पड़ता है। खरीद का पहला शेड्यूल पूरा होने के बाद अब गांवों की दूसरी बार नंबर आ गया है। जिसमें एक दिन हैफेड तो दूसरे दिन वेयर हाउस की खरीद रहेगी।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ अनाज मंडी शेड्यूल
तारीख गांव
16 अक्तूबर भुरजट, जासावास, झगड़ोली, खातोद
17 अक्तूबर भांडोर नीची, भांडोर ऊंची, डेरोली जाट, गढ़ी
18 अक्तूबर बवाना, जांट, खातिवास, पहाड़वास
19 अक्तूबर उपरोक्त गांवों के किसान इस दिन भी बाजरा बेच सकेंगे
23 अक्तूबर बुड़ीन, धौली, दुलोठ अहीर, जेरपुर
24अक्तूबर माजरा कलां, माजरा खुर्द, सिसोठ
25 अक्तूबर खायरा, खरौली, नांगल सिरोही
26 अक्तूबर उपरोक्त गांवों के किसान इस दिन भी बाजरा बेच सकेंगे
29 अक्तूबर निंबी, सोहला, सिगड़ा, सिगड़ी
30 अक्तूबर खेड़की, लावन, पाल, राजावास
31 अक्तूबर बुुचावास, कोथल कलां, कोथल खुर्द
सतनली मंडी का खरीद शेड्यूल
तारीख गांव
16 अक्तूबर डिगरोता
17 अक्तूबर बास
18 अक्तूबर सोहड़ी
19 अक्तूबर उपरोक्त गांवों के किसान इस दिन भी बाजरा बेच सकेंगे
23 अक्तूबर जड़वा
24 अक्तूबर सुरहेती पिलानिया
25 अक्तूबर नांगल, ढाणी कुुम्हारान
26 अक्तूबर उपरोक्त गांवों के किसान इस दिन भी बाजरा बेच सकेंगे
29 अक्तूबर पथरवा
30 अक्तूबर बारड़ा
31 अक्तूबर सुरहेती मोडियान, नांगल माला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed