फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   farmar,grain market,Pearl Millet

वेयर हाउस ने पहले दिन खरीदा 3050 क्विंटल बाजरा

Fri, 11 Oct 2019 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
farmar,grain market,Pearl Millet
अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में बाजरे की खरीद करते वेयर हाउस की टीम - फोटो : Narnol
खाद्य आपूर्ति विभाग की खरीद पूरी होने के बाद शुक्रवार को हरियाणा वेयर हाउस ने बाजरा खरीद शुरू की। वेयर हाउस ने पहले दिन 3050 क्विंटल बाजरा की खरीद की। बाजरा का उठान न होने से कारण किसानों को शुक्रवार को भी दिक्कत आ रही है। वेयर की ओर से की गई खरीद का उठान शनिवार को शुरू होगा।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में एक अक्तूबर से बाजरा की खरीद हो रही है। जिसमें रोजाना चार से पांच गांवों का बाजरा खरीदा जा रहा है। मंडी मार्केट कमेटी की ओर से 15 अक्तूबर तक का बाजरा खरीद का शेड्यूल जारी किया हुआ है। पहले चरण में खाद्य आपूर्ति विभाग ने खरीद की। जिसे एक लाख बैग बाजरा खरीदने का लक्ष्य था। वीरवार को लक्ष्य पूरा हो गया। शुक्रवार से वेयर हाउस ने बाजरा खरीद शुरू की। हरियाणा वेयर हाउस के मैनेजर ने बताया कि पहले दिन 3050 क्विंटल बाजरा खरीदा गया है। अब एक दिन हैफेड तो दूसरे दिन वेयर हाउस की खरीद रहेगी। तय शेड्यूल के अनुसार खरीद प्रक्रिया जारी रहेगी। हैफेड और वेयर हाउस के पास फिलहाल जरूरत के अनुसार बारदाना उपलब्ध है। शुक्रवार को बाजरा खरीद के बाद तुलाई करा दी गई। जो किसान पिछले पांच दिन में बाजरा नहीं बेच सके वह शनिवार को अपना बाजरा बेच सकेंगे। रविवार को खरीद प्रक्रिया बंद रहेगी। मंडी से रोजाना बाजरा का उठान कराया जाएगा।
विज्ञापन

आज इन गांवों का बिकेगा बाजरा
मालङा, बुंदेबाज नगर, सलिमाबाद, मेघनवास, बसई, छाजियावास, जाटवास, डुलाना, भालखी, ढाढोत, कूकसी, नानगवास, रिवासा, उष्मापुर, खुड़ाना, कुराहवटा, बेरी, पलह, निहालावास, बवानिया, बचीनी, देवनगर के किसान शनिवार 12 अक्तूबर को फसल बेच पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी शुरू नहीं हो सका भुुगतान
किसान को बाजरा बेचने के समय अपना बैंक खाता, आईएफसी कोड दे रहे हैं। जिसके आधार पर किसानों को भुगतान किया जाना है। किसानों को एक सप्ताह में उसके बैंक खाते में बाजरा की फसल का भुगतान किया करना था। अभी किसानों के खाते में पैसा आना शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed