{"_id":"6245ef01a1977803a05d5f83","slug":"farm-booth-depots-will-be-run-in-kanina-ateli-nangal-chaudhary-and-mahendragarh-from-today-narnol-news-rtk642613593","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनीना, अटेली, नांगल चौधरी और महेंद्रगढ़ में आज से चलाए जाएंगे फार्म बूथ डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनीना, अटेली, नांगल चौधरी और महेंद्रगढ़ में आज से चलाए जाएंगे फार्म बूथ डिपो
विज्ञापन
आमजन को रेडक्रॉस सेवाओं का लाभ देने के लिए रेडक्रॉस की ओर से एक अप्रैल से कनीना, अटेली, नांगल चौधरी और महेंद्रगढ़ में फार्म बूथ डिपो चलाए जाएंगे। इन फॉर्म बूथों पर दिव्यांगों के लिए पंजीकरण करवाने की सुविधा होगी।
उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस समिति के प्रधान श्याम लाल पूनिया ने बताया कि पहले रेडक्रॉस की ओर से फार्म बूथ के लिए ठेका दिया गया था, लेकिन अब रेडक्रॉस कर्मचारियों के माध्यम से रेडक्रॉस यह फार्म बूथ चलाएगी। उन्होंने बताया कि इन फार्म बूथ पर फर्स्ट एड एवं होम नर्सिंग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस समिति की ओर से खंड सतनाली में भी जल्द ही रेडक्रॉस की गतिविधियां शुरू की जाएंगी। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे प्रशासन द्वारा अधिकृत रेडक्रॉस फार्म बूथ का लाभ उठाएं। दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक भी इन केंद्रों पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। युवा फर्स्ट एड होम नर्सिंग का प्रशिक्षण ले सकते हैं।