फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fair on Maha Shivratri festival on March 8, five-day religious events will start from today

Mahendragarh-Narnaul News: महा शिवरात्रि पर्व पर मेला 8 मार्च को, आज से शुरू होंगे पांच दिवसीय धर्मिक आयोजन

Sun, 03 Mar 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 03 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fair on Maha Shivratri festival on March 8, five-day religious events will start from today
महेंद्रगढ़। शहर के दोहान नदी स्थित मोदाश्रम मंदिर के प्रांगण में महा शिवरात्रि पर्व 8 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर मोदाश्रम शिव सेवादल कार्यकर्ताओ ने तैयारियां शुरू कर दी गई है। मोदाश्रम मंदिर में स्थित शिवलिंग को अलग-अलग दिन विभिन्न तरीकों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

गवान भोलेनाथ पांच दिन अलग-अलग रूप में अपने भक्तों को दर्शन देंगे। मोदाश्रम मंदिर समिति अध्यक्ष दयाशंकर तिवाड़ी व सुधीर दीवान ने बताया कि मोदाश्रम शिव सेवादल कार्यकर्ता समर चौधरी की टीम द्वारा भगवान शिव के विवाह की सभी रस्में निभाई जाएंगी। चार मार्च से पांच दिवसीय धार्मिक उत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। मेले में कुश्ती और दंगल का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन

ये रहेंगे कार्यक्रम
4 मार्च - भगवान भोलेनाथ की सगाई रस्म
5 मार्च - हल्दी रस्म
6 मार्च - मेंहदी
7 मार्च - महिला संगीत
8 मार्च - शिव-पार्वती विवाह व महाआरती
महिलाओं द्वारा भजन किए जाएंगे
निकलेगी शिव बारात
मोदाश्रम शिव सेवादल कार्यकर्ता की ओर से शहर के मुख्य बाजारों, चौक-चौराहाें से शिव बारात निकाली जाएगी। इस मौके पर बरात के स्वागत के लिए भव्य स्टाल भी लगाए जाएंगे। भगवान चंद्रमोली को भव्य पालकी में बैठाकर मोदाश्रम मंदिर से शुरू होकर सराफा बाजार, भगवान परशुराम चौक, बालाजी चौक, 11 हट्टा बाजार, मोहल्ला कोका बंगड़ी होते हुए मोदाश्रम मंदिर में पहुंचेगी। रात को धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed