फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Facilities at the bus stand are incomplete, causing difficulties for passengers.

Mahendragarh-Narnaul News: बस स्टैंड पर सुविधा अधूरी, यात्रियों को हो रही दिक्कत

Mon, 13 Apr 2026 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Facilities at the bus stand are incomplete, causing difficulties for passengers.
फोटो संख्या:65 महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर बिना टिन शैड के बनाए गए अस्थाई बूथ---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के बस स्टैंड पर बनाए गए अस्थाई बूथों के बावजूद यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले वर्ष यहां पांच अस्थाई बूथ बनाए गए थे और बसों का संचालन भी शुरू हो चुका है लेकिन यात्रियों के लिए इंतजार करने की उचित व्यवस्था अभी तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि यात्रियों को बस का इंतजार करते समय पेड़ों की छांव का सहारा लेना पड़ता है या फिर लगभग 20 मीटर दूर खड़े रहना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि जब तक बसें बूथ पर नहीं आतीं, तब तक उन्हें खुले में खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

यात्रियों सुनील, गौरव, राहुल और सतीश कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में धूप से बचने के लिए लोग पेड़ों के नीचे खड़े हो जाते हैं, जबकि बारिश के समय उन्हें भागकर बस स्टैंड की ओर जाना पड़ता है। ऐसे में न केवल यात्री बल्कि उनका सामान भी भीग जाता है, जिससे काफी असुविधा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
इन रूटों के बनाए बूथ
रोडवेज विभाग की ओर से बस स्टैंड पर ग्रामीण व अन्य रूटों के लिए बूथ बनाए गए हैं। इसमें हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, सोहला, अटेली, सेहलंग, नानगवास, बुचौली, अगिहार आदि रूटों के बूथ बनाए हुए हैं। इनसे प्रतिदिन करीबन 5000 यात्री सफर करते हैं।

------------
- वर्जन:
रोडवेज विभाग की ओर से यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए 5 नए बूथों का निर्माण किया गया है। इन पर टीन शेड लगाने के लिए 13 लाख का बजट मंजूर हो चुका है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर शेड लगवा दी जाएगी। -हरिप्रकाश, इंचार्ज, बस स्टैंड महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article