{"_id":"58b079bd4f1c1bdb2fb23222","slug":"extanson-teacher-strike-countinue-deputy-speaker-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर ऐक्सटेंशन लेक्चरर ने सौंपा डिप्टी स्पीकर को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर ऐक्सटेंशन लेक्चरर ने सौंपा डिप्टी स्पीकर को ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी स्पीकर को ज्ञापन सौंपते एक्सटेंशन लेक्चरर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा ऐक्सटेंशन लेक्चरर एसोसिएशन के आह्वान पर मुख्य मांगों को लेकर जिला महेंद्रगढ़ के ऐक्सटेंशन लेक्चरर का धरना शुक्रवार 12वें दिन भी राजकीय पीजी कॉलेज के सामने जारी रहा। धरने में शुक्रवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचकर लेक्चरर की मांगों का समर्थन किया।
राव नरेंद्र सिंह ने ऐक्सटेंशन लेक्चरर की समस्या सुनी और कहा कि लेक्चरर की मांग पूरी तरह जायज है। सरकार को उनकी मांगें जल्द से माननी चाहिए। इसके बाद ऐक्सटेंशन लेक्चरर एसोसिएशन की जिला प्रधान डा. गीता यादव नेतृत्व में महेंद्रगढ रोड स्थित डिप्टी स्पीकर संतोष यादव के निवास पर जाकर अपनी मांगों का एक ज्ञापन संतोष यादव को सौंपा। डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने लेक्चरर को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर है तथा जल्द ही उनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐक्सटेंशन लेक्चरर की प्रमुख मांगों के मद्देनजर विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के समाने उनकी बात रखी जाएगी। इस अवसर पर ऐक्सटेंशन लेक्चरर ने ज्ञापन के माध्यम से डिप्टी स्पीकर अवगत करवाया कि ऐक्सटेंशन लेक्चरर पिछले दस दिनों से अपनी प्रमुख मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश व धरना प्रदर्शन करते आ रहे है। उन्होंने कहा कि फिक्स सैलरी व जॉब सिक्योरिटी को लेकर शहर में मार्च पोस्ट निकालकर विभिन्न सरकारी अधिकारियों को ज्ञापन देकर अवगत करवा चुकें है। किंतु अधिकारियों व सरकार की तरफ से आज तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। इस मौके पर प्रवीण कुमार, धीरज यादव, सतपाल सिंह, डा. अनीता, डा. हरमीत कौर, अर्चना, नेहा यादव, प्रियंका, पूजा, संध्या, वेनीका, प्रीति, सुमन, स्नेहलता, गीता, वंदना, शशी, सुमन, ममता शर्मा, ज्योति, प्रियंका, डा. धीरज यादव, प्रवीण कुमार, डा. सुनील कुमार, सत्यपाल यादव, डा. पारुल बंसल, मनोज कुमार, नीरज, मनोज, रमन, नीतू, गिरीश, प्रदीप, जिलेसिंह, दिनेश, श्रवण कुमार, बजरंग, मनप्रीत, नीतू, अनीता व कपिल आदि ऐक्सटेंशन लेक्चर्स उपस्थित थे।