{"_id":"58a4a5704f1c1bd257d83fc9","slug":"extanson-teacher-strike-city-sdm-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सटेंशन लेक्चर्स ने किया पूरे शहर में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सटेंशन लेक्चर्स ने किया पूरे शहर में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल हरियाणा एक्सटेंशन लेक्चर्स एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को जिले के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यरत एक्सटेंशन लेक्चर्स ने मांगों को लेकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
इससे पूर्व तीनों कालेजों के सभी एक्सटेंशन लेक्चर्स नारनौल के महाविद्यालय के मुख्य गेट पर एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने सरकार के प्रति नारेबाजी कर अपना रोष व्यक्त किया तथा इसके बाद उन्होंने एसडीएम सुरेश कुमार कासवां के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देने आए एक्सटेंशन लेक्चर्स ने बताया कि सरकार उनकी जायज मांगों को लंबे समय से टालती आ रही है। पूरे हरियाणा में लगभग ढाई हजार एक्सटेंशन लेक्चर्स कार्यरत है। जिन्हें सरकार 250 रुपए प्रति पीरियड और अधिकतम 18000 रुपए मानदेय देती है। उन्होंने सरकार से तुरंत प्रभाव से एक्सटेंशन शब्द हटाकर सभी को असिस्टेंट प्रोफेसर लेक्चर्स अथवा गेस्ट टीचर पदनाम दिया जाए और दिल्ली चंडीगढ़ एवं पंजाब की तरह निर्धारित वेतन प्रतिमाह दिया जाए। वहीं जिस पद पर एक्सटेंशन कार्यरत हो वहां तबादले न किए जाए तथा उनके पदों को खाली न समझा जाए। इसके अतिरिक्त अनुभव प्रमाण पत्र पूरे सेशन देने तथा मातृत्व, आकस्मिक एवं मेडिकल लीव देने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी जायज मांगों का लेटर जारी नहीं करती है, तब तक ऐक्सटेंशन प्राध्यापक प्रतिदिन सुबह दस बजे से दो बजे तक कक्षाओं का बहिष्कार कर सामूहिक रूप से महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना देकर सरकार के प्रति रोष व्यक्त करेंगे। इस मौके पर राजकीय कालेज नारनौल, राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल, राजकीय महाविद्यालय नांगल चौधरी, राजकीय महिला महाविद्यालय नांगल चौधरी, राजकीय महाविद्यालय अटेली व राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली से प्रवीण कुमार, धीरज यादव, सतपाल सिंह, नेहा यादव, स्नेहलता, गीता, वंदना, शशी, सुमन, ममता शर्मा, ज्योति, प्रियंका, डा. धीरज यादव, प्रवीण कुमार, डा. सुनील कुमार, सत्यपाल यादव, डा. पारुल बंसल, मनोज कुमार, नीरज, मनोज, रमन, नीतू, गिरीश, प्रदीप, जिलेसिंह, दिनेश, श्रवण कुमार, बजरंग, मनप्रीत, नीतू, अनीता व कपिल आदि मौजूद रहे।