{"_id":"665caf893a0391bde1006336","slug":"expressed-concern-over-inter-caste-and-inter-religious-marriages-narnol-news-c-196-1-nnl1003-112831-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अंतरजातीय व दूसरे धर्म में विवाह पर चिंता जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अंतरजातीय व दूसरे धर्म में विवाह पर चिंता जताई
Sun, 02 Jun 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 02 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। अग्रणी सामाजिक संस्था नर नारायण सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय यादव सभा में विभिन्न सामाजिक संगठनों व गणमान्य लोगों ने अंतरजातीय व दूसरे धर्म में विवाह विषय पर चिंता व्यक्त की।
संगोष्ठी की अध्यक्षता समिति के संस्थापक प्रधान परमानंद दीवान ने की और शिक्षाविद डॉ. जितेंद्र भारद्वाज द्वारा समिति की ओर से संगोष्ठी के विषय का परिचय प्रस्तुत कर प्रकाश डाला गया। समिति के अध्यक्ष रामसिंह मधुर ने कहा कि आज की नई पीढ़ी के कुछ युवक युवतियां माता-पिता एवं समाज की परवाह किए बिना अपनी मर्जी से अंतरजातीय एवं दूसरे धर्म में विवाह कर रहे हैं। इस पर मां-बाप असहाय होकर रह जाते हैं। उन्होंने सभी वक्ताओं से इस विषय पर संगोष्ठी में सुझाव के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद संगोष्ठी में अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे। जिसमें बच्चों को बचपन से ही अच्छी शिक्षा देना, उनके संस्कारों का निर्माण, सही समय पर विवाह करना सहित कई सुझाव शामिल रहे।
श्री गौड़ ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष राकेश मेहता एडवोकेट ने आधुनिक अर्थ युग में कामकाजी माता-पिता की व्यस्तता, कर्तव्यों का बोध ना होना, अधिक आयु में विवाह सहित न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग आदि बिंदुओं के दृष्टिगत सुझाव रखे।
विज्ञापन
इस अवसर पर राकेश चौहान, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री, पूर्व प्राचार्य डॉ. आरएन यादव, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामनिवास मानव, पूर्व प्राचार्य सुमेर सिंह यादव, सैनी सभा प्रधान बिशन सैनी, डॉ. जसवंत प्रभाकर, अशोक शर्मा, कैप्टन महावीर सिंह, ब्रह्मदेव आर्य, यशपाल यादव, पृथ्वी सिंह एडवोकेट, मुखराम सैनी, पुरुषोत्तम आर्य, रोहतास रंगा, गजेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, राजेंद्र सिंह, दुलीचंद शर्मा ने सुझाव प्रस्तुत किए।