फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Explosives recovered from village Digrota, accused absconds

Mahendragarh-Narnaul News: गांव डिगरोता से विस्फोटक सामग्री बरामद, आरोपी फरार

Wed, 10 Apr 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 10 Apr 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Explosives recovered from village Digrota, accused absconds
महेंद्रगढ़। सतनाली पुलिस ने गांव डिगरोता से अवैध खनन में प्रयोग होने वाली विस्फोटक सामग्री पकड़ी है। पुलिस टीम ने खेत में बने एक मकान से भारी मात्रा में सामग्री बरामद की है। हांलाकि आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने 600 फीट वायर व 100 डेटोनेटर व दो कंप्रेशर मशीन बरामद कर कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

नारनौल सीआईएस व सतनाली पुलिस की संयुक्त टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम में सीआईए नारनौल से दलेल सिंह व सतनाली थाना पुलिस से सुरेंद्र, सुनील, भूपेंद्र व जसबीर शामिल थे। सूचना के दौरान टीम गांव नांगल माला टी प्वाइंट पर थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि सुरेंद्र सिंह निवासी डिगरोता पहाड़ी में अवैध खनन करता है। इस समय अपने खेत में बने मकान के आगे दो कमप्रेशर मशीन वा काफी मात्रा में डेटोनेटर वा प्लास्टिक वायर लिए खड़ा हुआ है। सूचना पर डीएसपी कनीना को अवगत कराने के बाद टीम ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। खेत में बने मकान की तलाशी ली गई तो एक व्यक्ति मकान के सामने कंप्रेशर मशीनों के पास खड़ा था। पुलिस टीम को देखकर पहाड़ी रास्ते से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र के निवासी डिगरोता के खिलाफ विस्फोटक सामग्री व अवैध खनन सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed