{"_id":"662dda3dea0ec90969086066","slug":"excise-department-and-hsenb-teams-conducted-surprise-inspection-at-two-hotels-in-narnaul-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: आबकारी विभाग व HSENB की टीमों ने दो होटलों पर किया औचक निरीक्षण, अवैध रूप से पिलाई जा रही थी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: आबकारी विभाग व HSENB की टीमों ने दो होटलों पर किया औचक निरीक्षण, अवैध रूप से पिलाई जा रही थी शराब
Sun, 28 Apr 2024 10:40 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 28 Apr 2024 10:40 AM IST
सार
आबकारी निरीक्षक आशुतोष व एएसआई उमेद सिंह ने मटन अरोमा होटल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान होटल संचालक कमल नीरपुर मौके पर मौजूद था। होटल संचालक की उपस्थिति में उक्त होटल पर शराब परोसी जा रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारनौल में आबकारी विभाग व हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की टीम ने शनिवार देर रात दो होटलों पर छोपमारी की। इस दौरान दोनों होटलों पर अवैध रूप से लोगों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही थी। दोनों होटल मालिकों के पास होटल में शराब पिलाने का लाइसेंस व परमिट नहीं था।
विज्ञापन
पुलिस शिकायत में बताया कि शनिवार रात करीब साढे 9 बजे आबकारी निरीक्षक दिनेश कुमार व हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो नारनौल की संयुक्त टीम ने रेवाड़ी रोड स्थित फर्स्ट प्वाइंट चिकन पैलेस पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि होटल में 4 अलग-अलग दो झोपड़ी बनाई हुई है। जिसमें करीब 8 मेज व 25 कुर्सियां लगी हुई थी।
विज्ञापन
जिसमें करीब 10-12 आदमी बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। वहीं होटल मालिक का चखना परोसा जा रहा था। काउंटर पर बैठे होटल मालिक सतेंद्र यादव से शराब परोसने के लिए लाइसेंस व परमिट मांगा गया। लेकिन होटल मालिक के पास कोई भी लाइसेंस नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान होटल में काफी मात्रा में खाली बोतल मिली है, वहीं कुछ बोतलों में शराब मिली।
विज्ञापन
उधर कादीपुरी रोड नारनौल में अवैध रूप से शराब परोसने पर मामला दर्ज किया गया है। शनिवार देर रात आबकारी निरीक्षक आशुतोष व एएसआई उमेद सिंह ने मटन अरोमा होटल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान होटल संचालक कमल नीरपुर मौके पर मौजूद था। होटल संचालक की उपस्थिति में उक्त होटल पर शराब परोसी जा रही थी।
इस दौरान कमल से शराब परोसने की अनुमति देने वाला लाइसेंस पेश करने के लिए कहा गया तो वह दस्तावेज पेश नहीं कर सका। उन्होंने बताया कि उनके पास ऐसा कोई लाइसेंस नही है। जिसके बाद आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।