फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ex-Servicemen Development Association raised demand for stoppage of buses

Mahendragarh-Narnaul News: भूतपूर्व सैनिक विकास संघ ने बसों के ठहराव की उठाई मांग

Sun, 01 Sep 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 01 Sep 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ex-Servicemen Development Association raised demand for stoppage of buses
फोटो संख्या:52- गांव खेड़ा में बैठक करते भूतपूर्व सैनिक विकास संघ के सदस्य--स्रोत- संस्था
महेंद्रगढ़। भूतपूर्व सैनिक विकास संघ के सौजन्य से सेवानिवृत सैनिक जन संपर्क अभियान के तहत गांव खेड़ा में भूतपूर्व सैनिक विकास संघ के प्रधान सूबेदार रामस्वरूप यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। संघ के उपाध्यक्ष कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सूबेदार रामस्वरूप यादव ने कहा कि संघ भूतपूर्व सैनिक व उनके आश्रितों के कल्याण के लिए पिछले 26 साल से मासिक बैठकों के माध्यम से पूर्व सैनिक व वीरांगनाओं की समस्याओं का समाधान करता आ रहा है। प्रत्येक महीने की 15 तारीख को बैठक आयोजित की जाती है। गांव के पूर्व सैनिकों ने ईसीएचएस पोलो क्लीनिक के लिए अपने सुझाव रखे। उन्होंने कहा कि रोडवेज व प्राइवेट बसों का ठहराव किया जाए। इसके बाद एमएनएस में सफल रजनी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संघ के महासचिव सूबेदार ब्रह्मदेव आर्य, पूर्व सचिव कप्तान सुरेंद्र सिंह, कप्तान मामराज सिंह, सज्जन सिंह, सूबेदार होशियार सिंह, सूबेदार प्रभाती लाल, सूबेदार रोशन लाल, हवलदार सतपाल, भागमल, हनुमान सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामफल आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed