{"_id":"675734c3dac5b2e921041684","slug":"everyone-has-the-right-to-clean-drinking-water-dharmendra-narnol-news-c-196-1-nnl1004-119006-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी को स्वच्छ पेयजल का अधिकार : धर्मेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी को स्वच्छ पेयजल का अधिकार : धर्मेंद्र
Mon, 09 Dec 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और जल स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से सोमवार को रामपुरा में सरपंच पूनम देवी की अध्यक्षता में ग्राम जल और सीवर समिति का प्रशिक्षण और जल चौपाल का आयोजन किया।
इस मौके पर खंड संसाधन संयोजक धर्मेंद्र ने ग्राम जल एवं सीवर समिति के अधिकार और कर्तव्यों के बारे में बताया कि जल जीवन मिशन के तहत सभी को स्वच्छ पेयजल का अधिकार है और आज जल उपलब्धता की समस्या के साथ-साथ इसकी गुणवत्ता को बनाए रखना भी एक चुनौती बन गई है।
कुछ लोगों की नासमझी के कारण पेयजल कनेक्शन नालियों के अंदर होते हैं और कुछ पेयजल कनेक्शन पर टोटी भी नहीं लगाते हैं, जो कि जल की बर्बादी के साथ ही पेयजल दूषित होने का कारण बनता है। इसलिए पेयजल प्रबंधन में समिति के सदस्यों के साथ-साथ सभी की भूमिका जरूरी है, ताकि जल जीवन मिशन योजना के तहत सभी को स्वच्छ पेयजल मिले। इसके लिए जरूरी है कि सभी उपभोक्ताओं को अपने पेयजल कनेक्शन सुरक्षित करते हुए इसमें सहभागिता करनी चाहिए।
विज्ञापन
जल स्रोतों के पास कूड़ा नहीं फेंकना चाहिए, ताकि जल संरक्षण के साथ डायरिया जैसी जलजनित बीमारियों से बचा जा सके। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संकल्प लिया।