{"_id":"687943861d13dbe8420a59e4","slug":"every-year-pink-bollworm-affects-the-production-of-cotton-crop-narnol-news-c-203-1-sroh1011-118567-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हर वर्ष गुलाबी सुंडी कपास की फसल का उत्पादन प्रभावित करती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हर वर्ष गुलाबी सुंडी कपास की फसल का उत्पादन प्रभावित करती है
Fri, 18 Jul 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- गांव भोजावास में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में उप
कनीना। उपमंडल के गांव भोजावास में वीरवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से कपास शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 200 किसानों ने भाग लिया। कृषि पर्यवेक्षक परमवीर यादव ने कपास फसल की उन्नत कृषि क्रियाओं, समन्वित कीट प्रबंधन एवं गुलाबी सुंडी के नियंत्रण की जानकारी दी। वरिष्ठ कीट वैज्ञानिक डॉ. जयलाल यादव ने गुलाबी सुंडी के लक्षण, उनकी पहचान तथा रोकथाम के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि हर वर्ष गुलाबी सुंडी कपास की फसल का उत्पादन प्रभावित करती है। सही समय पर सही उपचार माध्यम से किसान इससे छुटकारा पा सकते हैं।
डॉ. योगेश ने कपास फसल पर लगने वाली विभिन्न बीमारियों एवं उनके नियंत्रण की जानकारी दी। डॉ.अरविंद ने बाजरे में सफेद रोग से निजात पाने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आशीष शिवरान, डॉ. मनीषा ने विशेष रूप से किसानों को फसल में होने वाली समस्याओं से निजात पाने के बारे में अवगत करवाया। उपस्थित रहे कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपमंडल कृषि अधिकारी डाॅ. अजय यादव ने कार्यक्रम में मौजूद किसानों की विभाग द्वारा दी जाने वाली स्कीमों के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान मनीष, कुलदीप, रवि, सतीश, सुपरवाइजर बंसी, राहुल, शंकर, भूपेंद्र, कविता, परमवीर, ओमप्रकाश, कुलदीप सिंह, सुरेश कुमार, महेंंद्र सिंह, अमर सिंह, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।