{"_id":"66eb31d6f44be51c960b0e34","slug":"every-vote-is-important-in-building-democracy-city-magistrate-narnol-news-c-196-1-mgh1001-116266-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण : नगराधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण : नगराधीश
Thu, 19 Sep 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-12मतदान जागरूकता हस्ताक्षर अभियान बोर्ड पर साइन करते नगराधीश मनजीत कुमार। स्त्रोत-प
नारनौल।
जिला रेडक्रॉस समिति व रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बाबा खेतानाथ पॉलिटेक्निकल कालेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप एक्टिविटी की नोडल अधिकारी वैशाली सिंह के मार्गदर्शन में बुधवार को शिविर आयोजित हुआ।
कैंप का शुभारंभ नगराधीश मनजीत कुमार ने किया। शिविर में कुल 48 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर नगराधीश मनजीत कुमार ने कहा कि लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक वोट अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए हम सभी को आगामी 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद वोट करने का अधिकार देता है। उन्होंने मतदान जागरूकता हस्ताक्षर अभियान बोर्ड पर साइन करके लोगों को वोट के महत्व के बारे में जागरूक किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रधान विनोद चौधरी, पॉलिटेक्निकल कॉलेज के प्राचार्य अनिल यादव, नेहरू युवा केंद्र से जिला युवा अधिकारी नित्यानंद, रेड क्रॉस से डाॅ. एसपी सिंह, रोटरी क्लब से पूर्व प्रधान राजकुमार यादव, प्रवीन संघी, विजय जिंदल, हितेंद्र शर्मा, संजय गर्ग, विनय मित्तल, पवन गुप्ता एवं मोहित चौधरी मौजूद थे।