फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Every teacher will have to get two new admissions done in the school

Mahendragarh-Narnaul News: हर अध्यापक को स्कूल में करवाने होंगे दो नए दाखिले

Mon, 07 Apr 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 07 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Every teacher will have to get two new admissions done in the school
फोटो नंबर-13जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय, नारनौल।
नारनौल। राजकीय स्कूल में इस बार प्रवेश उत्सव मनाकर दाखिले पर जोर दिया जा रहा है। शिक्षा विभाग भी इसके लिए भरसक प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

विभाग द्वारा इस बार दस प्रतिशत छात्रों की संख्या बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इसे लेकर सभी अध्यापक भी मेहनत कर रहे हैं। अगर बात की जाए तो गत वर्ष जिले के राजकीय स्कूलों में छात्रों की कुल संख्या 53 हजार थी। इसे इस बार दस प्रतिशत और बढ़ाने का लक्ष्य है। राजकीय स्कूलों में दाखिला बढ़ाने के लिए विभाग भी इस बार निजी स्कूलों की तर्ज पर अध्यापकों की जिम्मेदारी लगा रहा है। इसे लेकर सभी राजकीय स्कूलों के अध्यापकों को अपने-अपने स्कूल में कम से कम दो नए बच्चों का दाखिला करवाना अनिवार्य है।
विभाग अध्यापक द्वारा की जा रही दाखिला प्रक्रियां को उनकी एसीआर में दर्ज करेगा। ऐसा करने से अब सभी अध्यापकों को नए दाखिले के लिए अपने-अपने क्षेत्र में अभिभावकों को जागरूक करना होगा। इसके अलावा स्कूली पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले बच्चों की संख्या जिले में एक वर्ष के अंदर दोगुना हो गई है। यह आंकड़ा विभाग द्वारा करवाए गए एक सर्वे में सामने आया हैं। इसमें वर्ष 2024-25 में किए गए सर्वे के दौरान जिले में 240 ड्राप आउट बच्चों की पहचान की गई थी।
विज्ञापन

वहीं इस वर्ष 2025-26 में किए गए सर्वे में संख्या बढ़कर 594 हो गई है। ड्राप आउट बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विभाग द्वारा बच्चों का आयु वर्ग के अनुसार कोर्स करवाकर सरकारी स्कूलों में दाखिला करवाया जा रहा है। गत वर्ष सर्वे में मिले 240 बच्चों में से 105 बच्चों का विभिन्न स्कूलों में दाखिला करवाया गया है। इसके अलावा अन्य बच्चों का 15 अप्रैल तक दाखिला करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed