{"_id":"65c3fd48aef227c2ab0e8c34","slug":"every-eye-moist-due-to-the-death-of-three-people-in-the-same-ward-narnol-news-c-203-1-sroh1010-107269-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एक ही वार्ड में तीन लोगों की मौत से हर आंख नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एक ही वार्ड में तीन लोगों की मौत से हर आंख नम
Thu, 08 Feb 2024 03:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
कनीना। सड़क हादसे में एक ही वार्ड के तीन लोगों की मौत होने से कनीना में मातम पसरा रहा। एक साथ तीन चिताएं जलने से कनीना के वार्ड नंबर दस के साथ-साथ पूरे कस्बे में सन्नाटा छा गया। देर रात हुए इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा रही। एक साथ तीन चिताएं जलने से हर आंख नम हो गई। हादसा इतना भीषण था की दो युवक तो गाड़ी के नीचे फंस गए।
हादसे की सूचना के बाद मौके पर 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से सभी घायलों को उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया।
मृतक 34 वर्षीय बबलू और 35 वर्षीय सुरेंद्र दोनों चचेरे भाई थे इस दौरान सुरेंद्र का 15 वर्षीय बेटा सज्जन भी उनके साथ था जो गंभीर रूप से घायल है तथा नारनौल नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। सुरेंद्र और सज्जन अपने-अपने परिवार में कमाने वाले थे तथा मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। जबकि 17 वर्षीय योगेश कनीना विद्यालय में दसवीं कक्षा का छात्र था। मृतक सुरेंद्र के तीन संतान हैं। इनमें सज्जन 15 वर्ष, रितिका 14 वर्ष तथा जिगर 12 वर्ष का है। तीनों ही पढ़ाई कर रहे हैं। सुरेंद्र चाहता था कि उसके बेटे उसकी तरह मजदूरी न करे और पढ़ लिखकर अच्छी नौकरी करें। इसलिए वो अपने बच्चों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान रखते हुए उनकी हर जरूरत पूरी करते थे। कभी अपने काम में बच्चों का सहारा नहीं लेता था।
विज्ञापन
बबलू के हैं दो बच्चे
मृतक 34 वर्षीय बबलू के छोटे छोटे दो बच्चे हैं। इनमें तीन वर्ष की बेटी व दो वर्ष का बेटा है। अब दोनों बच्चों व पत्नी सहित परिवार की जिम्मेदारी बबलू के पिता बोदन व छोटे भाई कोमल पर आ पड़ी है। मृतक मजदूरी का कार्य करता था व रेहड़ी लगाकर परिवार का लालन पालन करता था। इसका एक भाई छोटा कोमल 27 वर्ष है वह शादीशुदा है। बबलू के पिता बोधन मजदूरी का कार्य करते हैं।
मृतक योगेश था दसवी कक्षा का छात्र:
मृतक योगेश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में दसवीं कक्षा का छात्र था। योगेश के दो बहन अंजू प्रमिला व एक बड़ा भाई दीपक है। वहीं घायल सज्जन अपने पिता सुरेंद्र के साथ था। हादसे में सुरेंद्र के मौत हो गई और सज्जन गंभीर रूप से घायल हो गया। सज्जन दसवीं कक्षा में सरकारी स्कूल में पढ़ता है उसके पैर में सिर में बहुत अधिक चोट लगी हुई है।
एक साथ तीन जलीं तीन चिता, हर आंख हुई नम
कनीना के वार्ड दस में बवारिया बस्ती के तीन लोगों की मौत होने पर बस्ती में मातम छाया हुआ। जब तीनों शवों को उठाया गया था तो पूरी बस्ती में हर और चीख पुकार मच गई व हर आंख नम हो गई। वार्ड में एक साथ तीन मौत होने से मातम पसर गया।
परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में गंभीरता से जांच की जाएगी।
निरीक्षक कमलदीप राणा, शहर थाना प्रभारी कनीना।