फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Every day people have to cross the potholes spread over a distance of 100 meters to reach the railway station

Mahendragarh-Narnaul News: प्रतिदिन लोगों को सौ मीटर में बने गड्ढों को पार कर पहुंचना पड़ता है रेलवे स्टेशन

Tue, 29 Apr 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 29 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Every day people have to cross the potholes spread over a distance of 100 meters to reach the railway station
फोटो संख्या:53- अनाज मंडी से रेलवे स्टेशन तक बदहाल सड़क मार्ग--संवाद - फोटो : संवाद
महेंद्रगढ़। वेयरहाउस से रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए प्रतिदिन करीब पांच हजार की आबादी गड्ढों से गुजरने को मजबूर है। इस मार्ग का 18 वर्ष पूर्व निर्माण किया गया था, लेकिन लोक निर्माण विभाग की ओर से रेलवे स्टेशन से वेयरहाउस तक करीब 100 मीटर सड़क का हिस्सा छोड़ दिया गया। अब इसकी सुध नहीं ली जा रही है तथा आए दिन इन गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन पांच हजार यात्री आवागम करते हैं। इसके अलावा रिवासा पुल की तरफ से रेलवे स्टेशन, अनाज मंडी, गोशाला रोड, शहर की लोहा मंडी पहुंचने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। 18 वर्ष पहले रिवासा पुल से माजरा फाटक तक यह मार्ग बनाया गया था। इसके बाद इसकी सुध लेते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से पिछले साल नवंबर में इसका निर्माण शुरू कर दिया था, लेकिन रिवासा पुल से रेलवे फाटक के नजदीक तक ही यह निर्माण हो पाया। जबकि रेलवे फाटक से अनाज मंडी की ओर करीब 100 मीटर का यह हिस्सा अधूरा छोड़ दिया था।
विज्ञापन

------------

मार्ग पर रेलवे स्टेशन, खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय, अनाज मंडी, वेयरहाउस होने के साथ शहर में प्रवेश करना पड़ता है। प्रतिदिन करीब पांच हजार लोग रेलवे स्टेशन पर आवागम करते हैं, लेकिन यह छोटा हिस्सा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। - नीरज सैनी, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
18 वर्ष पहले यह मार्ग बनाया गया था। इसके बाद से न नगर पालिका व न ही लोक निर्माण विभाग ने कोई सुध ली है। दिनभर उड़ने वाली धूल दुकानदारों की परेशानी बढ़ा रही है। कई बार दुकानों के अंदर तक रोड़ियां भी पहुंच जाती हैं। - महेंद्र, राहगीर
--------

वेयरहाउस से खाद्य आपूर्ति विभाग तक मार्ग क्षतिग्रस्त है। नगर पालिका ने वेयर हाउस से माजरा फाटक का मार्ग तो बना दिया, लेकिन यह मार्ग अभी तक नहीं बनाया गया है। अब महज सौ मीटर के हिस्से की न जाने कब सुध ली जाएगी। - नरेंद्र, दुकानदार
--------
मार्ग से दिन-रात 5 हजार से अधिक वाहन गुजरते रहते है। इस मार्ग पर राजकीय रेलवे पुलिस चौकी, आरपीएफ चौकी व रेलवे स्टेशन, खाद्य आपूर्ति विभाग, हैफड गोदाम पड़ते है, लेकिन मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं है।- रामनिवास पाटौदा, समाजसेवी

----------

- वर्जन:
क्षतिग्रस्त मार्ग का एस्टीमेट बनाकर भेजा जा चुका है। एस्टीमेट पास होते ही अधूरे काम को पूरा कर दिया जाएगा। शहर में इस समय कई सड़कों और गलियों का निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द ही इसे भी पूरा कराया जाएगा। - रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed