फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Event Marking 75 Years of the Somnath Temple Consecration; Grand Kalash Yatra to Be Held

Mahendragarh-Narnaul News: सोमनाथ मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पर कार्यक्रम, निकलेगी विशाल कलश यात्रा

Sat, 09 May 2026 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Event Marking 75 Years of the Somnath Temple Consecration; Grand Kalash Yatra to Be Held
नारनौल। महेंद्रगढ़ में 11 मई को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। यह आयोजन सोमनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप की प्राण-प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मुख्य अतिथि होंगी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री एवं नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव और महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे श्री गोपाल गोशाला के सामने स्थित श्री श्याम मंदिर से विशाल कलश यात्रा के साथ होगी।
विज्ञापन


महिलाओं की भागीदारी वाली यह यात्रा रेवाड़ी मार्ग से होते हुए मोडावाला मंदिर पहुंचेगी जहां जलाभिषेक किया जाएगा।

सुबह 10 से 12 बजे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात स्थित सोमनाथ से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र से राज्यस्तरीय कार्यक्रम में जनता से जुड़ेंगे। दोनों कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण मोडावाला मंदिर में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन, रंगोली और प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। सामाजिक माध्यमों के जरिए युवा भी इस उत्सव से जुड़ सकेंगे। प्रशासन ने नागरिकों और मंदिर प्रबंधकों से कार्यक्रम में भाग लेने और मंदिरों में विशेष सजावट करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article