फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Even the rain failed to quench the thirst; waiting for canal water.

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से भी नहीं बुझी प्यास, नहरी पानी का इंतजार

Fri, 29 May 2026 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Even the rain failed to quench the thirst; waiting for canal water.
फोटो नंबर-13मोहल्ला टेकपुर में कुंए से पानी भरते युवक। संवाद - फोटो : 1
नारनौल। बारिश के बावजूद लोगों को पेयजल संकट से कोई राहत नहीं मिली है। शहर और आसपास के इलाकों में पानी की भारी कमी बनी हुई है। विभागीय जानकारी के अनुसार नहरी पानी एक जून तक पहुंचने की संभावना जताई गई है जिसके बाद ही स्थिति में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन

फिलहाल कई मोहल्लों और नांगल चौधरी क्षेत्र के गांवों में नियमित पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। लोग अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए पानी के टैंकर मंगवा रहे हैं और कुओं से पानी भरने को मजबूर हैं। सुबह से ही लोग पानी के लिए लाइन लगाते और इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

रेवाड़ी रोड स्थित जलघर के सभी वाटर टैंक खाली हो चुके हैं जहां अब केवल छह ट्यूबवेलों के सहारे सप्लाई चलाई जा रही है। वहीं, नसीबपुर जलघर से शहर में करीब 80 प्रतिशत हिस्से को पानी सप्लाई होती है लेकिन वहां मात्र दो दिन का पानी शेष बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए विभाग ने पानी की राशनिंग शुरू कर दी है। पहले जहां एक दिन छोड़कर लगभग एक घंटे पानी मिलता था, अब यह समय घटकर 35 से 40 मिनट रह गया है। कई बूस्टिंग स्टेशनों पर समय पर पानी नहीं पहुंचने से सप्लाई का कोई तय समय भी नहीं रह गया है।
शहर के देवस्थान, काबिला संघीवाड़ा, रेवाड़ी रोड, सिंघाना रोड, सलामपुरा, बावड़ीपुर, खड़खड़ी, प्राणपुरा, नलापुर, प्रताप नगर कॉलोनी, जमालपुर और माली टीब्बा सहित कई इलाकों में पेयजल संकट लगातार बना हुआ है।
विधायक मांग रहे मदद
नांगल चौधरी क्षेत्र में भीषण पेयजल संकट को लेकर विधायक मंजू चौधरी ने चंडीगढ़ जनस्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से भी मुलाकात की। विधायक ने बताया कि नांगल चौधरी के गांव नायन, थनवास, निजामपुर, मारौली, नांगतिहाड़ी, दताल, नांगल चौधरी शहर, शाहबाजपुर, दोस्तपुर, भेडंटी, दोखेरा, मूसनोता, पांचनौता, ढाणी रावता, गोलवा, नांगल दर्गू, बायल, नारडी, मोखूता, बामनवास न्यू, गोद, बलाहा कलां और बलावा खुर्द में गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है।

वर्जन:
फिलहाल शहर के सभी मोहल्लों में पानी सप्लाई किया जा रहा है। नहरी पानी नहीं आने के कारण विभाग की ओर से राशनिंग जरूर की जा रही है। जैसे ही नहरी पानी आ जाएगा पानी का सिस्टम ठीक हो जाएगा। -नरेश चंदेला। कनिष्ठ अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article