फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   even doctor's no por kit wear will be able to sample movie 19

बिना पीपीई किट के भी डॉक्टर ले सकेंगे कोविड-19 का सैंपल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
even doctor's no por kit wear will be able to sample movie 19
अस्पताल में पर्ची बनाते हुए - फोटो : AMAR UJALA
जिला स्वास्थ्य विभाग अब नागरिक अस्पताल समेत सीएचसी केंद्रों पर विशेष कोरोना सैंपल कलेक्शन बाक्स बनवाने जा रहा है। इसके बन जाने के बाद डॉक्टरों को पीपीई किट की जरूरत नहीं होगी। इससे डॉक्टर कोरोना के संदिग्धों के सैंपल लेने वक्त संर्पक में नहीं आते हैं और उन्हें संक्रमण का खतरा कम रहता है।  कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि नागरिक अस्पताल के फ्लू कार्नर में कोरोना वायरस के संदिग्धों के सैंपल लेने के लिए खास प्रकार का कलेक्शन बाक्स बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जीएच के बाद अन्य सीएचसी पर भी इसे बनाया जाएगा। डॉ. सुरेंद्र ने बताया कि फ्लू कार्नर में तैनात डॉक्टर जांच के दौरान कोरोना वायरस के संदिग्ध के संपर्क में नहीं आएगा। इससे डॉक्टर के संक्रमित होने की संभावना न के बराबर रहेगी। जीएच के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर चल रही स्क्रीनिंग के तहत अभी तक करीब 200 मरीजों की सैंपलिंग हो चुकी है। नागरिक अस्पताल के फ्लू कार्नर में मरीजों की स्क्रीनिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed