{"_id":"64a9af0b327030b74e0083e4","slug":"even-after-24-hours-of-murder-the-accused-is-out-of-reach-narnol-news-c-196-1-nnl1002-1871-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हत्या के 24 घंटे बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हत्या के 24 घंटे बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर
Sun, 09 Jul 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव बौचडिया की बणी में हुई हत्या के आरोपियों को पुलिस 24 घंटे के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
गत दिवस बौचडिया की बणी में एक युवक का शव लहूलुहान हालात में मिला था। पुलिस ने सूचना के आधार पर घटनास्थल का अवलोकन किया तथा मामले की गंभीरता से जांच करते हुए सीन आफ क्राइम व फिंगर प्रिंट टीम बुलाई थी। वहीं जिला उप पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। मृतक के पिता राजस्थान प्रदेश के गांव ठाठवाडी निवासी चंद्रपाल ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वह माधोसिंहपुरा नीमराणा में मकान बनाकर परिवार सहित रहता है। उसके बेटे राहुल यादव का गांव गढ़ी रूथल निवासी सुंदर लाल के घर आना जाना था। वीरवार को योजनाबद्ध तरीके से सुन्दरलाल के लडके प्रदीप ने राहुल को अपने घर गढी रूथल बुला लिया। जिसके बाद प्रदीप, सुन्दरलाल व सुन्दरलाल का भाई राकेश, प्रियंका व उनके परिवार के सदस्यों ने योजनाबद्ध तरीके राहुल को डण्डे, सरियों व लाठी आदि से बेरहमी से रात को मौत के घाट उतारकर बोचडिया गांव के श्मशान घर के पास सड़क पर डाल दिया था। उनके साथ सुमित भगत माजरी कलां निवासी भी मारपीट में शामिल था। लेकिन मामला दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है, जिससे मृतक के परिजनों में रोष है।