फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Estimate will be made for the renovation of football ground and basketball court

Mahendragarh-Narnaul News: फुटबॉल मैदान व बास्केटबॉल कोर्ट के जीर्णोद्धार के लिए बनाया जाएगा एस्टीमेट

Mon, 21 Jul 2025 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Estimate will be made for the renovation of football ground and basketball court
फोटो नंबर- 2319 जुलाई के अंक में प्रका​शित समाचार।
नारनौल। स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में बने फुटबॉल मैदान और बास्केटबॉल कोर्ट के जीर्णोद्धार का कार्य करवाया जाएगा। वहीं जर्जर हाल में प्रवेश द्वार की मरम्मत का कार्य भी किया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए खेल विभाग द्वारा जल्द ही एस्टीमेट तैयार कर उच्च विभाग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इसको लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से मुद्दा उठाया था। जिला स्तरीय स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए बहुत साल पहले बॉस्केटबॉल कोर्ट बनाया गया था। अब बास्केटबॉल कोर्ट में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं जिस कारण खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्टेडियम में बने फुटबॉल मैदान भी उबड़-खाबड़ हैं। मैदान में बड़ी-बड़ी घास उगी है और गोल पोस्ट जर्जर हाल में हैं। वहीं स्टेडियम में प्रवेश के लिए बने तीन प्रवेश द्वार जर्जर हाल में हैं जिस कारण आवारा पशु स्टेडियम में प्रवेश कर जाते हैं। इस कारण स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों और सुबह शाम टहलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
जिलास्तरीय स्टेडियम में बास्केटबॉल कोर्ट, फुटबॉल मैदान और प्रवेश द्वार जर्जर हाल में हैं। इस मुद्दे को अमर उजाला ने 19 जुलाई के अंक प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद खेल विभाग द्वारा जिलास्तरीय स्टेडियम में सफाई कार्य और निर्माण कार्य के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है।


वर्जन :
जिलास्तरीय स्टेडियम में बास्केटबॉल कोर्ट और फुटबॉल मैदान को दुरुस्त करवाया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए एस्टीमेट बनाने को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग को अवगत करवाया जाएगा। स्टेडियम के प्रवेश द्वार की मरम्मत का कार्य भी किया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। -नरेंद्र कुंडू, जिला खेल अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed