फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ERV team arrived in eight minutes after the information of the injured, the woman got treatment in 18 minutes

घायल की सूचना के बाद आठ मिनट में पहुंची ईआरवी टीम, 18 मिनट में महिला को दिलाया उपचार

Sun, 13 Nov 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
ERV team arrived in eight minutes after the information of the injured, the woman got treatment in 18 minutes
गांव खेड़ा से बवानियां सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल महिला को ईआरवी की टीम ने महज 18 मिनट में नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाकर महिला का जीवन बचाया। रविवार को करीब 11.51 बजे पुलिस की महेंद्रगढ़ थाना ईआरवी टीम को सूचना मिली थी कि एक महिला घायलावस्था में खेड़ा-बवानियां मार्ग पर बेहोशी की हालत में पड़ी है। इसके बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन पर तैनात पुलिस कर्मचारी एचसी प्रदीप, सिपाही संजय कुमार व एसपीओ छत्रपाल की टीम ने 11.59 बजे पहुंचकर महज दो मिनट के समय में घायल महिला को गाड़ी में बैठाकर 12.09 बजे महिला को नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। इसके बाद महिला को शीघ्रता से उपचार दिया गया। महिला का पति नागरिक अस्पताल में पहुंच गया था। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुर्घटना कैसे हुई यह महिला के बयान दर्ज करने के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed