{"_id":"65624277518c603c0903b844","slug":"equipment-given-to-61-disabled-children-certificates-made-for-22-narnol-news-c-196-1-nnl1004-6731-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 61 दिव्यांग बच्चों को दिए उपकरण, 22 के बनाए प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 61 दिव्यांग बच्चों को दिए उपकरण, 22 के बनाए प्रमाणपत्र
Sun, 26 Nov 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शिक्षा एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के संयुक्त प्रयास से दिव्यांग बच्चाें के स्वास्थ्य जांच के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में पांच दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन 20 से 24 नवंबर तक किया गया।
इसमें 211 बच्चों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इसमें से 61 बच्चों को ट्राई साइकिल, कान की मशीन, सीपी चेयर, व्हील चेयर वितरित की गई। यह कैंप प्रतिवर्ष प्रदेशभर में लगाया जाता है, ताकि दिव्यांग बच्चों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। नारनौल के नागरिक अस्पताल में आयोजित कैंप में नारनौल ब्लॉक, अटेली, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी व कनीना ब्लॉक के दिव्यांग बच्चों ने पहुंचकर लाभ उठाया है।
22 दिव्यांग बच्चों के बने प्रमाणपत्र
नारनौल के नागरिक अस्पताल में लगे पांच दिवसीय कैंप में 22 दिव्यांग बच्चों के मेडिकल प्रमाणपत्र बनाया गया। इसमें 16 बच्चे ऐसे थे, जो दिमागी तौर पर दिव्यांग थे, वहीं 4 बच्चों को सुनने में परेशानी और हड्डी संबंधित परेशानी थी।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में लगे कैंप में 211 दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई है। इनमें से 22 बच्चाें के प्रमाण पत्र व 61 बच्चाें को आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाएं गए है। यह कैंप प्रतिवर्ष लगाया जाता है।
-राजेश कुमार, विशेष अध्यापक नारनौल।