{"_id":"66d8b67f20f65019b40b2e54","slug":"enrollment-starts-in-mahendragarh-from-today-sdm-inspected-narnol-news-c-203-1-sroh1012-111858-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में नामांकन आज से शुरू, एसडीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में नामांकन आज से शुरू, एसडीएम ने किया निरीक्षण
Thu, 05 Sep 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 05 Sep 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। एसडीएम संजीव कुमार ने लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में स्थित नामांकन कक्ष में निरीक्षण किया कर कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिये।
प्रत्याशी वीरवार से नामांकन जमा करवा सकेंगे। एसडीएम संजीव कुमार ने निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को बताया कि सीसीटीवी कैमरे में रिकार्डिंग अच्छी तरह होनी चाहिए। नामांकन कक्ष के दोनों गेट पर कर्मचारी खड़ा होना चाहिए, ताकि नामांकन के दौरान भीड़ न हो सके। लघु सचिवालय के 100 मीटर तक भीड़ न हो। इसके लिए पुख्ता इंतजाम करना चाहिए। कक्ष के बाहर नोटिस बोर्ड पर प्रतिदिन प्रत्याशियों के सूची लगाया जाए। नामांकन से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए।
चुनाव अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि नामांकन को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए बुधवार को एसडीएम से निरीक्षण भी किया। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों को छह बैंच से गुजरकर चुनाव अधिकारी व एसडीएम संजीव कुमार के पास जमा करवाएंगे। उन्होंने बताया कि पहली बेंच पर कर्मचारी रसीद काटेगा, दूसरी बेंच पर कर्मचारी प्रत्याशी का एफिडेवेट पढ़ेगा व धारा की जानकारी देगा। तीसरी बेंच में कर्मचारी वोटर सूची का मिलान किया जाएगा। इसके साथ छह बेंचों से गुजरना हाेगा। इसके लिए 9 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।