{"_id":"693c800dffe904bc9c0f6a33","slug":"enforce-strict-action-against-illegal-vehicle-parking-and-on-vehicles-crossing-the-white-and-yellow-lines-on-roads-dc-narnol-news-c-195-1-nnl1001-129355-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क मार्गों पर सफेद-पीली पट्टी और अवैध वाहन पार्किंग पर करें सख्ती : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क मार्गों पर सफेद-पीली पट्टी और अवैध वाहन पार्किंग पर करें सख्ती : डीसी
विज्ञापन
12jjrp02- उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल सड़क सुरक्षा संबंधी मासिक बैठक में अधिकारियों को निर
झज्जर। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा की मासिक समीक्षा बैठक में यातायात प्रबंधन, सड़क दुर्घटनाओं में कमी, ब्लैक स्पॉट सुधार और जन-जागरूकता से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। डीसी ने कहा कि धुंध और कोहरे का सीजन आ रहा है इसलिए सड़कों पर अवैध वाहन पार्किंग पर सख्ती बरतने की जरूरत है।
सड़क मार्गों पर जरूरत के अनुसार सफेद पट्टी, ब्लिंकर्स और साइन बोर्ड लगाने के कार्य को जल्द पूरा करें। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और झाड़ियों को हटाने के लिए डीटीओ, ट्रैफिक पुलिस, वन विभाग और संबंधित निर्माण विभाग की संयुक्त टीम रिपोर्ट तैयार कर तत्काल समाधान करें।
सड़क हादसों को रोकने के लिए जहां पुलिस और अन्य प्रवर्तन एजेंसियां सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही हैं वहीं जिला प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस, आरटीए, एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य व अन्य विभाग मिलकर समन्वित तरीके से कार्य करें।
विज्ञापन
यहां बता दें कि अमर उजाला ने दो से सात दिसंबर तक सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के नाम से अभियान आयोजित किया गया था।
बैठक में डीसी ने बहादुरगढ़ में ट्रैफिक लाइटों को तुरंत दुरुस्त करने, चौराहों पर गोलचक्कर विकसित करने और शहरों में खराब पोल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लैक स्पॉट और पॉट होल्स को चिह्नित कर मरम्मत करवाने के निर्देश भी दिए।
आरटीए व एसडीएम अंकित कुमार चौकसे ने बताया कि जिले में सभी स्कूल बसों की सुरक्षा जांच निरंतर जारी है। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने एनएचएआई को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अवैध कटों को तुरंत बंद करवाया जाए। सड़क किनारे खड़े पेड़ों की समय पर ट्रिमिंग करवाई जाए ताकि दृश्यता और यातायात सुरक्षा में बाधा न आए।