फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ending Discrimination Against Daughters is a Necessity: Dr. Sundarlal

बेटियों के प्रति भेदभाव खत्म करना जरूरत : डॉ. सुंदरलाल

Thu, 21 May 2026 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ending Discrimination Against Daughters is a Necessity: Dr. Sundarlal
फोटो संख्या:64- कनीना उप नागरिक अस्पताल में लिंगानुपात को लेकर बैठक करते स्वास्थ्य विभाग केअ​धि
कनीना। उप नागरिक अस्पताल कनीना में वीरवार को आयोजित बैठक में लिंगानुपात सुधारने, गर्भवतियों का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करने पर बात हुई। प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुंदरलाल ने कहा कि समाज में लड़कियों के साथ होने वाले भेदभाव को खत्म करना समय की आवश्यकता है। बेटियों को समान अधिकार देना, पितृसत्तात्मक सोच में बदलाव लाना व भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि जिन गांवों का लिंगानुपात कम है, वहां विशेष निगरानी रखने के लिए आशा वर्कर एवं एएनएम की ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी क्षेत्र में ट्रैकिंग कर लिंगानुपात कम होने के कारणों की पहचान करेंगे व किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि सामने आने पर संबंधित विभाग को सूचित करेंगे। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र मोरवाल, खंड आशा कोऑर्डिनेटर दिनेश कुमार, सतीश बीईई, सीएचओ, एएनएम, आशा फैसिलिटेटर एवं आशा वर्कर उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed