फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Encroachments removed again after four years; road cleared of pushcarts and teEncroachments removed again after four years; road cleared of pushcarts and temporary shops.mporary shops.

Mahendragarh-Narnaul News: चार साल बाद फिर हटा अतिक्रमण, रेहड़ी और अस्थायी दुकानों से सड़क कराई खाली

Wed, 15 Jul 2026 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Encroachments removed again after four years; road cleared of pushcarts and teEncroachments removed again after four years; road cleared of pushcarts and temporary shops.mporary shops.
फोटो नंबर-19अतिक्रमण हटाने के बाद चौड़ा हुआ रेस्ट हाउस रोड़। संवाद
नारनौल। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर परिषद ने मंगलवार देर शाम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस मोड़ से पुरानी कचहरी मार्ग तक सड़क किनारे लगी फल-सब्जी की रेहड़ियां और अस्थायी दुकानें हटाई गईं। अवैध कब्जे हटाने के बाद लंबे समय से संकरे नजर आ रहे मार्ग ने फिर से खुला दिखने लगे।
विज्ञापन

यह मार्ग शहर के व्यस्त रास्तों में शामिल है। सड़क किनारे दुकानों और रेहड़ियों के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनती थी। वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद नगर परिषद ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

नगर परिषद पहले भी इस मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर चुकी है। करीब चार वर्ष पहले रेहड़ी चालकों को हटाकर चितवन वाटिका में स्थान दिया गया था।
बाद में वहां पार्क निर्माण शुरू होने पर उन्हें तालाब बहादुर सिंह रोड से गोपाल गोशाला मार्ग पर जगह दी गई लेकिन धीरे-धीरे अधिकांश विक्रेता दोबारा पुराने स्थान पर लौट आए। कार्रवाई के बाद रेहड़ी चालकों में रोजगार प्रभावित होने को लेकर नाराजगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
शहर में अवैध कब्जों व अतिक्रमण पर समान रूप से कार्रवाई की जा रही है। इसलिए लोग समय रहते अपने अतिक्रमण व अवैध कब्जे हटा ले अन्यथा नगर परिषद द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -जोगेंद्र सिंह कालीरामणा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article