फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Encroachment removed from Panchayat land in Rata Khurd in the presence of BDPO and police

Mahendragarh-Narnaul News: राता खुर्द में बीडीपीओ व पुलिस की मौजूदगी में पंचायत भूमि से हटवाया कब्जा

Tue, 15 Apr 2025 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Panchayat land in Rata Khurd in the presence of BDPO and police
फोटो नंबर- 19गांव राता खूर्द में पंचायत की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाती जेसीबी। स्रोत
मंडी अटेली। क्षेत्र के गांव राता खुर्द में पंचायत भूमि से अवैध कब्जा मंगलवार को हटाया गया। यह कार्रवाई बीडीपीओ नवदीप के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। प्रशासन ने लगभग 16 एकड़ कृषि भूमि को कब्जे से मुक्त करवाया। 12 अप्रैल को गांव के कुछ लोगों ने करीब 9 एकड़ पंचायत भूमि पर पोल और तार बाड़ लगाकर कब्जा कर लिया था। उनकी देखादेखी अन्य किसानों ने भी हिम्मत जुटाई और करीब 7 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण कर लिया। अतिक्रमण करने वालों ने न केवल तार बाड़ की, बल्कि कुछ ने भूमि की जुताई भी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

पटवारी विपिन कुमार ने बताया कि यह भूमि पंचायत की है, जिसे पंचायत द्वारा समय-समय पर पट्टे पर छोड़ा जाता रहा है। लेकिन हाल ही में कुछ लोगों ने अपने निजी स्वार्थ के चलते इस भूमि को कब्जाने की कोशिश की, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है। उन्होंने बताया कि मौके से तत्काल कब्जा हटवाया गया है और लगाए गए पोल व तारबाड़ को सरपंच के हवाले कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पंचायत भूमि पर इस प्रकार कब्जा करना न केवल अवैध है, बल्कि यह गांव के सामूहिक हितों के खिलाफ भी है। यह भूमि गांव की सामूहिक संपत्ति होती है, जिसका उपयोग सभी के कल्याण के लिए किया जाना चाहिए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि भविष्य में पंचायत या सरकारी भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की गई तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत भूमि पर किसी भी प्रकार का निजी कब्जा सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed