फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Encroachment heavy in the city, poor people got upset

शहर में अतिक्रमण भारी, परेशान हुई जनता बेचारी

Fri, 19 Nov 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Encroachment heavy in the city, poor people got upset
अनाज मंडी में दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण के रूप में लगाया गया सामान। - फोटो : Narnol
शहर के मुख्य बाजारों व सड़कों पर दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। जिससे बाजार में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतिक्रमण के चलते मार्ग इतना संकरा हो गया है कि आमने-सामने से दुपहिया वाहन भी आसानी से नहीं निकल पाते हैं।
विज्ञापन

बता दें बाजारों व मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या वर्तमान समय की नहीं बल्कि लंबे समय से बनी हुई है। मगर अतिक्रमणकारियों के लिए नगर परिषद प्रशासन के पास कोई योजना नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश पर नगर परिषद अधिकारी कुछ दिन अतिक्रमण अभियान चलाकर अपनी इतिश्री कर लेते हैं। कुछ समय बाद दुकानदार दोबारा से अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण के रूप में सामान सजा लेते हैं। जिससे बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

महावीर मार्ग से आजाद चौक तक शहर का मुख्य बाजार है। इस मार्ग की चौड़ाई रिकॉर्ड में 20 से 25 फुट के करीब है। मगर मार्ग के दोनों तरफ के दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर 4-5 फुट तक अपना सामान लगाकर अतिक्रमण किया हुआ है। इस प्रकार 10-15 फुट ही मार्ग पैदल राहगीरों के चलने योग्य बचा हुआ है। ऐसे में अगर बाजार में गलती से चौपहिया वाहन घुस गया तो उसका निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह पुरानी अनाज मंडी के दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर 8-10 फुट जगह पर सामान लगाकर कब्जा किया हुआ है। इस कारण अनाज मंडी अनाज लेकर आने वाले तथा पशुओं के आहार आदि लेकर जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है क्योंकि मंडी में चौपहिया वाहनों को अधिक आवागमन रहता है। ऐसे में दोनों तरफ से वाहन आ जाए तो एक वाहन का निकलना बड़ा मुश्किल हो जाता है।
बाजारों में दुकानदारों तो सड़कों पर रेहड़ी वालों का अतिक्रमण
शहर के बाजारों में दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है तो सड़कों पर रेहड़ी, खोमचे वालों ने अतिक्रमण जमाया हुआ है। हालात यह बने हुए है कि राहगीर सड़कों पर चलने को मजबूर हैं क्योंकि फुटपाथों पर तो रेहड़ी व खोमचे वालों का अतिक्रमण है। हालांकि कुछ दिन पूर्व नगर परिषद प्रशासन ने द्वारा रेहड़ी चालकों को सड़क पर रेहड़ी या खोमचा नहीं लगाने की हिदायत दी है।
बिना योजना के कैसे अतिक्रमण मुक्त हो बाजार व सड़के
वैसे तो नगर परिषद शहर के बाजारों में समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाती है। वहीं दुकानदारों को दोबारा से अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी देते हुए नप अपने अभियान 2-3 चलाकर बंद कर देती है। ऐसे में अतिक्रमण अभियान समाप्त होते ही बाजारों में दोबारा से वहीं स्थिति बन जाती है। ऐसे नगर परिषद को शहर के बाजारों व सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कोई ठोस योजना बनाकर कार्य करने की जरूरत है।
शहर के बाजारों से अतिक्रमण हटाने का कार्य नगर परिषद प्रशासन का है। फिर भी वे अपने स्तर पर मुख्य सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों व रेहड़ी चालकों को हटवाते है ताकि राहगीरों व अन्य वाहन चालकों को आवागमन में कोई परेशान न आए। वहीं अगर नगर परिषद कोई अभियान चलाती है तो यातायात पुलिस उनका पूरा सहयोग करेंगी। -सत्यनारायण, जिला प्रभारी, यातायात पुलिस, नारनौल।

अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद द्वारा कुछ दिन पूर्व ही सड़कों पर लगने वाली रेहड़ी चालकों के चालान किए गए थे। आगामी सप्ताह में नगर परिषद पुलिस प्रशासन के सहयोग विशेष अभियान चलाएगी। जिसमें मुख्य सड़कों व मुख्य बाजारों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। -सुमनलता, ईओ, नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed