फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Encroachment done on the forest belt from 5 to 20 feet, now notice given

वन पट्टी पर 5 से लेकर 20 फुट तक किया अतिक्रमण, अब थमाए नोटिस

Thu, 24 Feb 2022 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Encroachment done on the forest belt from 5 to 20 feet, now notice given
सतनाली सड़क पर दुकानदार द्वारा किए गए अतिक्रमण को नापते वन विभाग के कर्मचारी। संवाद - फोटो : Narnol
अपनी वन पट्टी पर अतिक्रमण को हटवाने के लिए वन विभाग जब तक लंबी नींद तक जागा तब तक लोगों ने शहर के मुख्य सड़क मार्गों पर लगने वाली वन पट्टी पर 5 से 20 फुट तक अवैध पक्का अतिक्रमण कर लिया है। अब विभाग अतिक्रमण करने वालों को नोटिस देकर कार्रवाई की चेतावनी दे रहा है। वीरवार को वन विभाग की टीम शहर के सतनाली चौक पर पहुंची। विभाग की टीम ने वन पट्टी पर अवैध रूप से अतिक्रमण एवं पक्के निर्माण करने वालों को नोटिस देकर सीधे मामले दर्ज कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

टीम ने पहुंचकर वन पट्टी को मापकर बताया अतिक्रमण का दायरा
वन विभाग की टीम वीरवार 12 बजे जब सतनाली चौक पहुंची तो महेंद्रगढ़-सतनाली सड़क पर लगने वाली वन पट्टी पर लोगों द्वारा 5 से 20 फुट तक अवैध रूप से पक्के निर्माण देखकर नोटिस थमाकर शीघ्र अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य सड़कों की वन पट्टी पर है अवैध अतिक्रमण
शहर से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले अधिकांश सड़क मार्गों पर वन पट्टी है। इसमें मुख्य रूप से महेंद्रगढ़ से सतनाली, नारनौल, दादरी, कनीना, अटेली, सेहलंग आदि को जाने वाले मुख्य सड़क मार्गों के किनारे वन पट्टी है लेकिन लंबे समय से कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण इस वन पट्टी पर लोगों द्वारा 5 फुट से लेकर 20 फुट तक अवैध पक्के निर्माण भी कर लिए हैं। ऐसे में वन विभाग द्वारा अवैध निर्माण को हटाना किसी चुनौती से कम नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सीधे कोर्ट में जाएगा केस
वन विभाग की पट्टी पर अवैध अतिक्रमण करने वालों को सीधे नोटिस देकर एनवायरमेंट कोर्ट फरीदाबाद में केस किए जाएंगे। विभाग द्वारा वीरवार से वन पट्टी से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जा चुकी है। जहां भी वन पट्टी पर अवैध कब्जा होगा सीधे कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। - वन अधिकारी नरेंद्र कुमार

 कैंची मोड़ पर दुकानदार द्वारा किया अतिक्रमण। संवाद

कैंची मोड़ पर दुकानदार द्वारा किया अतिक्रमण। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed