{"_id":"69e14660f224c438150345c1","slug":"employees-will-stage-a-sit-in-protest-on-april-20-over-their-demands-narnol-news-c-203-1-mgh1004-125676-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर 20 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर 20 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंडल के कर्मचारी मांगों को लेकर 20 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन करेंगे। लंबित मांगों के लिए संगठन ने 10 मार्च को कार्यकारी अभियंता अमित जैन के लिखित बुलावे पर बैठक आयोजित की गई थी। कार्यकारी अभियंता ने सभी मांगो को दस दिन में पूरा करने का संगठन को आश्वासन दिया था।
ब्रांच प्रधान सुरेंद्र फौजी ने बताया कि बजट आने के बाद भी आज तक एचकेआरएन के कर्मचारियों का वेतन नहीं बनाया गया है जबकी अप्रैल महीने में कर्मचारी को सबसे ज्यादा पैसे की जरूरत रहती है। जनवरी 2026 में जिन कर्मचारियों की एसीपी लगनी थी वो आज तक नहीं लगी 31 दिसंबर 2015 को जिन कर्मचारियों का पदोन्नति हुए थे उनकी आज तक पे फिक्सेशन नहीं हुए है।
अगर 19 अप्रैल तक संगठन से बातचीत करके समस्याओं का समाधान नहीं किया तो संगठन को मजबूर होकर 20 अप्रैल को कार्यकारी अभियंता के कार्यालय का घेराव व रोष प्रदर्शन करना पड़ेगा।