फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees warned to stop the city's water supply

Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारियों ने शहर की पानी सप्लाई बंद करने की दी चेतावनी

Thu, 24 Aug 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 24 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Employees warned to stop the city's water supply
मांगों को लेकर नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
नारनौल। हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन जिला कमेटी का धरना जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी परिमंडल परिसर में अधीक्षक अभियंता के खिलाफ तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता हरियाणा कर्मचारी महासंघ के राज्य प्रधान व ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान विश्वनाथ शर्मा ने की।
विज्ञापन

वहीं मंच संचालन कनीना शाखा प्रधान कृष्ण पूनिया ने किया। राज्य प्रधान ने कर्मचारियों को संबोधित किया कि अधीक्षक अभियंता ने अगर समय रहते शिष्टमंडल से बातचीत कर उनकी समस्याओं व मांगों का समाधान नहीं किया तो आने वाले समय में नारनौल में महेंद्रगढ़ की पानी की सप्लाई बंद कर देंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी अधीक्षक अभियंता की होगी।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मुख्य मांगें
फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों की पदोन्नति शीघ्र की जाए, टर्म अपाइंटमेंट कर्मचारियों का 2023 से बकाया वेतन दिलवाया जाए। एचकेआरएन पर लगे कर्मचारियों का अनुभव साइट पर सही अपडेट करवाया जाए व ईएसआई कार्ड बनवाया जाए, जुलाई 2021 से पहले आउटसोर्सिंग का बकाया पीएफ दिलवाया जाए, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का पिछले 14 माह का बकाया वेतन दिलवाया जाए। धरने में रमेश शर्मा, सुरेंद्र फौजी, वेद प्रकाश, सुभाष यादव, दीपक शांडिल्य, रोहतास, रामकुमार प्रजापत, राजेंद्र कामरेड, कृष्णकांत, पवन जांगड़ा, रविंद्र कुमार, मनोज शर्मा, संजय शर्मा, रोहतास व अश्वनी कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed