फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees staged a protest regarding their demands and called for a resolution to their issues.

Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

Tue, 16 Jun 2026 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 16 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Employees staged a protest regarding their demands and called for a resolution to their issues.
फोटो नंबर-05सिंचाई विभाग कार्यालय में अधीक्षक अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। स्रोत: स
नारनौल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला कमेटी महेंद्रगढ़ के कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन अधीक्षक अभियंता सिंचाई विभाग और अधीक्षक अभियंता लोक निर्माण विभाग को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो जुलाई में मंत्रियों के आवासों का घेराव किया जाएगा। कर्मचारी सिंचाई विभाग रेस्ट हाउस नारनौल में एकत्रित हुए। प्रदर्शन का संचालन जिला सचिव विजेंद्र शर्मा ने किया तथा अध्यक्षता जिला प्रधान कौशल यादव ने की। इस अवसर पर राज्य प्रचार सचिव सूबे सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला सचिव विजेंद्र शर्मा ने सरकार की रेशनलाइजेशन नीति की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इससे विभागों में पद समाप्त किए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों और युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने नीति को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कच्चे कर्मचारियों को नीति बनाकर नियमित करने, मैट्रिक एवं आईटीआई योग्यताधारी कर्मचारियों को एफपीएल-4 का लाभ देने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने, एक्सग्रेशिया की शर्तें हटाने, ग्रुप-डी कर्मचारियों को कॉमन कैडर से बाहर करने तथा कपड़ा धुलाई भत्ता देने सहित कई मांगें उठाई गईं।

यूनियन नेताओं ने बताया कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर 4 जुलाई को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी तथा 18 जुलाई को मंत्री रणबीर गंगवा के आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed