{"_id":"61b6368ae3ae4b1f1a409919","slug":"employees-protested-in-civil-hospital-regarding-demands-narnol-news-rtk6325374185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर कर्मचारियों ने नागरिक अस्पताल में किया विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर कर्मचारियों ने नागरिक अस्पताल में किया विरोध-प्रदर्शन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में विरोध प्रदर्शन करती सर्व कर्मचारी संघ महेंद्रगढ़ की टीम। संवाद
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर रविवार को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बहु उद्देशीय कर्मचारी एसोसिएशन व सर्व कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने नागरिक अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ खंड महेंद्रगढ़ के प्रधान रण सिंह मालड़ा ने की। मंच संचालन सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व जिला सचिव रामनिवास सेहलंगिया ने किया।
हेमसा जिला सचिव सुजान मालड़ा ने कहा कि केंद्र व गठबंधन की सरकार हर रोज तुगलकी फरमान जारी कर कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि संगठन ने लंबे संघर्ष करने के बाद कर्मचारियों को जो पुरानी पेंशन व एक्सग्रेसिया सहित अन्य तरह के हक दिलवाए थे। सरकार ने उनको खत्म कर दिया, जिससे कर्मचारियों में गहरा रोष है। लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को नाम मात्र का बेसिक पे देकर उनका शोषण किया जा रहा है।
ये हैं मुख्य मांगें
वक्ताओं ने कहा कि डिजिटलाइजेशन होने के कारण कंप्यूटर पर कार्य लगातार बढ़ रहे हैं। लिपिक को वेतन, एमआईएस, एचआरएमएस से लेकर पेंशन तक का कार्य करना पड़ रहा है। टेक्निकल ग्रेड के साथ-साथ वेतनमान 35400 दिया जाए, दो साल की सेवा पूरी कर चुके सभी विभागों में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को रेगुलराइजेशन पॉलिसी बनाकर नियमित किया जाए, एनएचएम के कर्मचारियों को ग्रेड पे 4200 दिया जाए, पुरानी पेंशन नीति एवं पुरानी एक्सग्रेसिया पालिसी बहाल की जाए, ठेका प्रथा पर रोक लगाई जाए व सरकारी विभागों का निजीकरण बंद किया जाए आदि मुख्य मांगें हैं।
विज्ञापन
संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार होगी भागीदारी
सरकार ने कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान समय रहते नहीं किया तो सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जो भी निर्णय लेगा कर्मचारी उसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर एमपीएचई एसोसिएशन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार चौहान, हेमसा के राज्य आडीटर अनिल कुमार यादव, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के पूर्व जिला प्रधान गुलजारीलाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, एमपीएचई एसोसिएशन के पूर्व जिला प्रधान अनिल रसूलपुरिया, जिला महासचिव होशियार सिंह, ब्लाक प्रधान माया देवी, देविंद्रा कुमारी, पुष्पा बाई, विक्की जोरासिया, अनिकेत भारद्वाज, बलजीत, एंबुलेंस ड्राइवर, प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, लालचंद, मनोज कुमार, सोनू वर्मा, नरेश लावनिया, सुमित्रा देवी, अशोक कुमार, अनूप सिंह व राजबीर सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।