फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees are angry over the non-issuance of the agreement letter.

Mahendragarh-Narnaul News: समझौते का पत्र जारी न होने से कर्मचारियों में रोष

Sun, 30 Aug 2026 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Employees are angry over the non-issuance of the agreement letter.
महेंद्रगढ़/कनीना। लंबित मांगों और 13 मई को हुए समझौते का पत्र जारी न होने के विरोध में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई और दमकल कर्मचारी पिछले 24 दिनों से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण कनीना और महेंद्रगढ़ की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है और जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि अप्रैल-मई में कर्मचारियों ने 38 दिन धरना दिया था। 13 मई को सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता में 22 मांगों पर चर्चा हुई जिनमें 17 मांगें मानी गई थीं। इसके बावजूद अब तक मांगों को लेकर पत्र जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो हड़ताल अनिश्चितकालीन की जाएगी। कनीना पालिका प्रधान अनिल कुमार ने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed