Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Emphasized the importance of a balanced diet.

Mahendragarh-Narnaul News: संतुलित आहार की उपयोगिता पर दिया बल

Sat, 18 Apr 2026 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Emphasized the importance of a balanced diet.
फोटो 02रैली में संतुलित आहार के बारे में जागरूक करती छात्राएं। विभाग
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 8वें पोषण पखवाड़े के अवसर पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। प्राचार्य ने कहा कि अभियान का उद्देश्य छात्राओं और आमजन को बेहतर पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित आहार की उपयोगिता पर बल दिया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. ममता शर्मा ने कहा कि पोषण केवल भोजन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि सही समय पर संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed