फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Emphasis on early detection and treatment in Deaf Week

Mahendragarh-Narnaul News: बधिर सप्ताह में शीघ्र पहचान व इलाज पर जोर

Tue, 22 Sep 2026 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on early detection and treatment in Deaf Week
नारनौल। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 21 से 27 सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय बधिर सप्ताह शुरू किया है। इसका उद्देश्य श्रवण बाधित व्यक्तियों की शीघ्र पहचान, जांच व इलाज के लिए जागरूकता बढ़ाना है। सिविल सर्जन अशोक कुमार ने ग्राम सभाओं और विद्यालयों में जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग रैलियों, बैनर और पोस्टर से लोगों को जागरूक करेगा। नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ रचना ने बच्चों में आवाज पर प्रतिक्रिया न देने या बोलने में देरी जैसे लक्षणों पर ध्यान देने को कहा। समय पर श्रवण जांच आवश्यक है। उन्होंने आनुवंशिक कारण, संक्रमण और अत्यधिक शोर को श्रवण बाधिता का कारण बताया। अशोक कुमार ने कहा कि प्रारंभिक पहचान से बच्चों के भाषा, शिक्षा और सामाजिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव कम होते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed