फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Emotions Overflow as Initiate Palak Bids a Tearful Farewell

Mahendragarh-Narnaul News: भावुक विदाई में छलके दीक्षार्थी पलक के जज्बात

Sat, 11 Apr 2026 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Emotions Overflow as Initiate Palak Bids a Tearful Farewell
फोटो 14 मिलन समारोह के दौरान सबसे मिलती पलक। संवाद
नारनौल। शुक्रवार को आयोजित मिलन समारोह में दीक्षार्थी पलक को उनके परिवार और शुभचिंतकों ने विदाई दी। पलक अब अपने सांसारिक जीवन को त्यागकर अपनी गुरु भाग्य प्रभा के सान्निध्य में दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। इस अवसर पर परिवार समेत कई लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

समारोह में बच्चों ने पलक के जीवन पर आधारित एक भावनात्मक नाटिका प्रस्तुत की गई जिसने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। पलक ने कहा कि वह अपनी जन्मभूमि और पारिवारिक रिश्तों को छोड़कर एक नए आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर हो रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संसार मोह-माया का सागर है जिसमें उलझकर व्यक्ति अपने जीवन का वास्तविक उद्देश्य भूल जाता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन दुर्लभ है और इसे सार्थक बनाने के लिए काम, क्रोध, माया और लोभ का त्याग करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलन समारोह में नगर के गणमान्य लोगों में जय प्रकाश चौधरी, सुरेश चौधरी, कांति लाल मेहता, नीरज अग्रवाल, वीडी वशिष्ठ, रामनीश जैन, राजेश जैन, मनीष जैन, अतुल जैन सहित बहुत संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed