फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   electricity worker, strike, demands, problam

सावधान! आज से हड़ताल पर हैं बिजली कर्मचारी

Tue, 28 Jun 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 28 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
electricity worker, strike, demands, problam
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल - फोटो : फाइल फोटो
सावधान! बुधवार से बिजली कर्मचारी दो दिन के लिए हड़ताल पर हैं। लिहाजा अगले दो दिन बिजली और पानी का इस्तेमाल जरा संभल कर करना। पानी की टंकी और इनवर्टर का बैकअप फुल हो तो कुछ राहत मिल सकती है।  तमाम प्रयासों के बावजूद मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी हड़ताल पर जाने के फैसले के बाद अब प्रशासन और बिजली निगम का इम्तिहान होगा। निगम को आस है कि हड़ताल के विरोध में खड़ी एससीबीसी यूनियन के संबद्ध कर्मचारी विभाग के सिस्टम को संभाल लेंगे। इस यूनियन के कर्मचारियों के अलावा ठेकेदारों के कारिंदे व रिटायर्ड
विज्ञापन

कर्मचारी सब स्टेशनों को चला लेंगे।विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय रंगा ने बताया कि वैकल्पिक तौर पर सिस्टम चलाने के लिए जिले मेें करीब 400 कर्मचारी जुटा लिये हैं। उम्मीद है कि लोगों को दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन


24 घंटे रहेगा पुलिस का पहरा
प्रशासन ने हड़ताल के दौरान पावर हाउस, सब-स्टेशनों पर रात दस बजे से ही पांच पुलिसकर्मियों की तैनाती, पीसीआर पेट्रोलिंग, ड्यूटी मजिस्ट्रेट व एक तकनीशियन की तैनाती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली नहीं तो यहां करें शिकायत
हड़ताल के दौरान आमजन को बिजली समस्या का समाधान करने के लिए निगम ने दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए है। क्षेत्र में कहीं भी बिजली फॉल्ट, सप्लाई न मिलने पर उपभोक्ता 9812063033 व 9812063035 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। शिकायत पर ड्यूटी कर्मचारियों द्वारा तुरंत निदान किया जाएगा।

वॉटर वर्कर्स पर स्पेशल टास्क फोर्स की तैनाती
इन दो दिन पानी की आपूर्ति में व्यवधान न हो, इस पर जिला प्रशासन ने खास फोकस किया है। स्पेशल टास्क फोर्स की छह टीम वाटर वर्कर्स व अर्बन फीडरों पर नजर रखेंगी। उधर, जन स्वास्थ्य विभाग के एसई केके वर्मा का कहना है कि जलापूर्ति सुचारू रखने के लिए विभाग ने आपातकालीन स्थिति के लिए अतिरिक्त जेनसेट का इंतजाम किया है।


आमजन खुद बरते सावधानियां
जरूरत होने पर ही एसी और कूलर का प्रयोग करे।ं
इंनवर्टर पूरा चार्ज रखे, कम से कम पंखें चलाएं।
टंकियों व टैंक में पानी का स्टोरेज रखे।
मोटरसाइकिल, गाड़ियां धोने में पानी बर्बाद न करे।
गार्डनिंग में ज्यादा पानी न बहाएं।

जिले में लगी धारा 144
कर्मचारी संगठनों की प्रस्तावित हड़ताल के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। जिला उपायुक्त पंकज के आदेशानुसार हड़ताल को मद्देनजर रखते हुए राज्य सरकार पहले ही एस्मा लागू कर चुकी है। अब धारा 144 लागू होने के बाद कोई भी व्यक्ति जनसभा नहीं कर सकेगा व पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed