फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Electricity pole has been broken for a month, officials of electricity corporation are not showing seriousness

Mahendragarh-Narnaul News: एक माह से टूटा पड़ा बिजली का पोल, बिजली निगम के जिम्मेदार नहीं दिखा रहे गंभीरता

Tue, 01 Jul 2025 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Electricity pole has been broken for a month, officials of electricity corporation are not showing seriousness
कनीना। उपमंडल के गांव धनौंदा में एक माह पूर्व आए तेज अंधड़ में टूटे बिजली के पोल लगाने के लिए निगम के जिम्मेदार गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। ग्रामीण कैलाश गोयल ने बताया तेज अंधड़ में एक माह पहले 11 हजार वोल्टेज का एक पोल धनौंदा गांव के खेतों में टूटा था।
विज्ञापन

पोल टूटने के बाद 20 से अधिक ट्यूबवेलों पर एक माह से बिजली नहीं पहुंची है। एक माह के दौरान तीन बार शिकायत के बावजूद भी नया पोल नहीं लग पाया है। किसान अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक गुहार लगा रहे हैं। जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस टूटे हुए पोल की शिकायत विभाग को तीन बार कर चुके हैं। कर्मचारी व अधिकारियों ने बिजली के टूटे हुए पोल को उठाना तो दूर यहां आकर देखा तक नहीं है। ट्यूबवेलों पर रहने वाले करीब दस से अधिक परिवार रात के समय अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। किसान नवीन, देवेंद्र यादव, कृष्ण शर्मा, विजय कुमार प्रदीप सिंह ने बताया अगर बिजली के टूटे हुए पोल को ठीक नहीं किया गया तो बिजली मंत्री से मिलकर इसकी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
-वर्जन
गांव धनौंदा में बिजली पोल टूटने का मामला अभी संज्ञान में आया है। मंगलवार को बारिश होने के कारण परेशानी बनी थी। लेकिन अब जल्दी ही टूटे हुए पोल को हटाकर नया पोल लगाया जाएगा।
-चुन्नीलाल, कनिष्ठ अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed