फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Electricity Minister Ranjit Singh called XEN and said - Your report is not correct, sit in office

Narnaul: बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने एक्सईएन को बुलाकर बोला- आपकी रिपोर्ट ठीक नहीं, ऑफिस में बैठा करो

Wed, 31 May 2023 02:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 31 May 2023 02:23 PM IST
सार

बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने आदेश दिए कि हुडा में जिन लोगों ने अतिक्रमण किए हैं, उसको एक माह का समय देकर नोटिस दिया जाए। उसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटे तो अधिकारी अवैध अतिक्रमण को तोड़ दे। डीसी मोनिका गुप्ता ने मंत्री को बताया कि एक माह पहले 440 लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं अब कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Electricity Minister Ranjit Singh called XEN and said - Your report is not correct, sit in office
नारनौल में बिजली मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल में बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला बुधवार को जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक में अधिकारियों द्वारा आम जनता की शिकायत नहीं सुनने को लेकर गंभीर नजर आए। खास तौर पर पुलिस और बिजली के निगम के अधिकारियों को हिदायत दी कि वह आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उन पर कार्रवाई करे। बैठक में बिजली निगम के एक्सईएन द्वारा शिकायतें पर कार्रवाई न करने और खुद कार्यालय में न बैठने की शिकायत मंत्री को दी गई।

विज्ञापन


एसई को सुबह-शाम मॉनिटरिंग के दिए आदेश
इस पर बिजली मंत्री ने एक्सईएन को बुलाकर कहा कि आप सुधर जाए। कार्यालय में बैठने शुरू करे और लोगों की शिकायतों को गंभीरता से निपटाए। मंत्री ने एक्सईएन को दस दिन का समय सुधार के लिए दिया। यही नहीं एसई को सुबह व शाम के समय एक्सईएन की मॉनिटरिंग करने के आदेश दिए। यदि फिर भी एक्सईएन में सुधार नहीं आएगा तो एसई की रिपोर्ट अनुसार एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एक माह पहले 440 लोगों को नोटिस दिए जा चुके
बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने आदेश दिए कि हुडा में जिन लोगों ने अतिक्रमण किए हैं, उसको एक माह का समय देकर नोटिस दिया जाए। उसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटे तो अधिकारी अवैध अतिक्रमण को तोड़ दे। डीसी मोनिका गुप्ता ने मंत्री को बताया कि एक माह पहले 440 लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं अब कार्रवाई की जाएगी। फिर भी मंत्री ने एक माह का समय देकर कार्रवाई के आदेश दिए। साथ ही हुडा की शिकायतों को लेकर डीसी, एसपी, एडीसी और डीएमसी की चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई। यह कमेटी हुडा सेक्टर का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देगी ताकि आगामी कार्रवाई की सके। बैठक में बिजली मंत्री ने स्थानीय शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से फ़ोन पर बात की और मंत्री ने हुडा के लिए 3.5 करोड़ देने की बात कही। बैठक में कुल 15 मामले रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मामले बैठक में रखे गए
बैठक में पुलिस अधीक्षक के तीन, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नारनौल, कार्यकारी अभियंता हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण रेवाड़ी का एक, जिला नगर आयुक्त के दो, कार्यकारी अभियंता दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के दो, महाप्रबंधक एनआरएसएस ट्रांसमिशन लिमिटेड भिवानी का एक, मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक नारनौल का एक, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी महेंद्रगढ़ व निजामपुर का एक-एक, कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग (सीवरेज) नारनौल का एक तथा कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग महेंद्रगढ़ के दो मामले सुनवाई के लिए रखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed