{"_id":"660c5dc82db9c75d4d0e5c14","slug":"electricity-load-increased-due-to-increase-in-heat-unannounced-cuts-started-narnol-news-c-203-1-sroh1012-108538-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी बढ़ने से बिजली लोड बढ़ा, अघोषित कट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी बढ़ने से बिजली लोड बढ़ा, अघोषित कट शुरू
Wed, 03 Apr 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- बिजली निगम कार्यालय महेंद्रगढ़--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। गर्मी के शुरू होते ही बिजली लोड बढ़ने से अघोषित कट की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में 38 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। एक करोड़ एक लाख यूनिट की बिजली की आवश्यकता व खपत हो रही है।
गर्मी के मौसम में लोग कूलर, एसी, पंखें सहित अन्य उपकरण चलाते है, जिससे कारण खपत लगातार बढ़ रही है। लोड बढ़ने के कारण कहीं ट्रांसफार्मर में फाल्ट तो कहीं तारे जल रहीं हैं। ऐसे में अघोषित कट लगने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई बार तो घंटों लाइट नहीं आती है। उपभोक्ताओं को सोलर प्लेट लगवाकर भारी भरकम बिलों से बच सकते हैं साथ ही सरकार की ओर से इसपर अनुदान भी दिया जा रहा है। सोलर से एक किलोवाट से पांच यूनिट खपत होती है। इससे दस प्रतिशत यूनिट की बचत होगी।
इस तरह करें बिजली की बचत
- उपभोक्ता व्यर्थ में चल रहे बिजली उपकरणों को बंद रखें।
- जहां आवश्यकता है वहीं बिजली उपकरण जैसे- पंखा, कूलर, लाइट, टीवी का इस्तेमाल करें।
- स्टार रेटेड वायर का प्रयोग करें जिससे खपत में कमी आएगी।
- लोकल वेंडर से खराब बिजली उपकरण को सहीं न करवाएं।
- सीएफएल का प्रयोग करें।
- सौलर बिजली का प्रयोग करें।
गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में बिजली का लोड बढ़ना शुरू हो जाता है, जिसके कारण अघोषित कट लग जाता है। उपभोक्ता व्यर्थ के उपकरणों का बंद कर दें ताकि बिजली की खपत कम की जा सके। बिजली के अनेक उपकरण ऐसे दिनभर चालू रखे जाते हैं जिनका उपयोग कभी कभार ही होता है। ऐसे में खपत बढ़ने के साथ-साथ उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त चार्ज का भार भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
-- सुनील कुमार, एसडीओ, बिजली निगम कार्यालय महेंद्रगढ़