{"_id":"67fe9f316f9abefc61037080","slug":"electricity-connections-will-also-be-installed-in-329-anganwadi-centres-process-of-installation-completed-in-142-narnol-news-c-196-1-nnl1004-123464-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 329 आंगनबाड़ी केंद्रों में भी लगेंगे बिजली कनेक्शन, 142 में लगाने की प्रक्रिया पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 329 आंगनबाड़ी केंद्रों में भी लगेंगे बिजली कनेक्शन, 142 में लगाने की प्रक्रिया पूरी
विज्ञापन
फोटो नंबर- 12रेडिनेस मेले के दौरान प्ले स्कूल में अभिभावकों को जानकारी देतीआंगनबाड़ी कार्यकर्ता
नारनौल।
जिलेभर में करीब 1201 आगंनबाड़ी केंद्र संचालित है। जिनमें से करीब 142 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में अपग्रेड किया गया है। अपग्रेड किए गए केंद्रों में आगंनबाड़ी संबंधित कार्य के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा 2 से 5 साल तक के बच्चों को खेल-खेल में अक्षर ज्ञान दिया जाता है। जानकारी के अनुसार अपग्रेड कर प्ले स्कूल बनाए गए सभी 142 आंगनबाड़ी केंद्रों में गत वर्ष दिसंबर माह के अंत तक बिजली कनेक्शन लगाए जा चुके हैं ताकि बच्चों को विशेष तौर गर्मियों के दिनों में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। बिजली की सुविधा नहीं होने के कारण अभिभावक भी अपने बच्चों का दाखिला प्ले स्कूल में करवाने से परहेज करते थे। वहीं पौष्टिक आहार, खेल-खिलौनों सहित अनेक सुविधाएं भी प्ले स्कूल में उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि छोटे बच्चे खेल-खेल में बिना किसी परेशानी के अक्षर ज्ञान प्राप्त कर सकें और सीखने की क्षमता का विकास किया जा सकें।
329 आंगनबाड़ी केंद्रों में ओर लगाए जाएंगें बिजली कनेक्शन :
जिले में संचालित करीब 1201 आंगनबाड़ी केंद्रों में से अभी केवल प्ले स्कूल में अपग्रेड किए 142 आंगनबाड़ी केंद्रों में ही बिजली कनेक्शन लगे हुए हैं। इसके अलावा 329 आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन लगाने के लिए हाल ही में बजट पास हुआ है। 329 आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया गया है और जल्द ही इन केंद्रों में कनेक्शन लगाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार 730 आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बिजली कनेक्शन लगाने की प्रकिया जारी है। फिलहाल इन आंगनबाड़ी केंद्रों में सोलर पैनल लगे हुए हैं।
रेडिनेस मेले का भी किया जा रहा आयोजन :
नए सत्र 2025-26 की शुरूआत में आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित सभी प्ले स्कूल में रेडिनेस मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बच्चों के प्रोग्रेस कार्ड और उनकी गतिविधियों के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी जाती है। इसके अलावा प्ले स्कूल के आस-पास रहने वाले लोगों को भी जागरूक किया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने छोटे बच्चों का दाखिला प्ले स्कूल में करवाएं।
विज्ञापन
वर्जन :
जिले में करीब 142 प्ले स्कूल आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित है। सभी प्ले स्कूल में गत दिसंबर माह के अंत तक बिजली कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। वहीं 329 आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन लगवाने का कार्य किया जा रहा है। शेष आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बिजली कनेक्शन लगवाने की प्रक्रिया जारी है। सभी प्ले स्कूल में रेडिनेस मेले का आयोजन कर लोगों को छोटे बच्चों के दाखिले के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
संगीता यादव , महिला एवं बाल विकास अधिकारी