फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   electric, power suply, problam, narnaul

कई जगहों की बिजली सप्लाई रही बाधित

Wed, 11 May 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 11 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
electric, power suply, problam, narnaul
बिजली सप्लाई रही बाधित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 23 सब डिवीजनों को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में बुधवार को हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर नारनौल डिवीजन के कच्चे और पक्के कर्मचारी एक दिन पूर्ण रूप से अवकाश पर रहे। इससे क्षेत्र के कई हिस्सों की बिजली व्यवस्था रातभर से ही प्रभावित रही। बिजली व्यवस्था प्रभावित होने के चलते शहर के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई भी नहीं हो सकी। वहीं अन्य बिजली संबंधी कार्य भी नहीं हो सके। इस कारण शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर पहले से निर्धारित हड़ताल के चलते कर्मचारियों ने कई हिस्सों की बिजली सप्लाई जानबूझकर मंगलवार रात से बाधित कर दी। वहीं शहर के कई हिस्सों की खराब बिजली व्यवस्था को भी देर रात तक सुचारु नहीं किया गया। इससे आम लोगों में बिजली कर्मचारियों के प्रति भारी देखने को मिला।
विज्ञापन


एक्सईएन कार्यालय पर एकत्रित हुए कर्मचारी
प्रदेश सरकार 23 सब डिवीजनों को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में स्वरूप बिजली कर्मचारी बुधवार को सिंघाना रोड स्थित एक्सइएन कार्यालय में एचएसईबी वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव सतबीर सिंह की नेतृत्व में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। मंच का संचालन संयुक्त रूप से सुभाष रोहिल्ला, किरोड़ीमल सैनी ने किया।
विज्ञापन


कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे कर्मचारी
कर्मचारी नेता सुभाष रोहिल्ला और किरोड़ीमल सैनी ने संयुक्त रूप से बताया कि ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर मांगों को लेकर पहली बार इतनी संख्या में कर्मचारी एकत्रित हुए है। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि नारनौल डिवीजन में कार्यरत कुल 971 बिजली कर्मचारियों में 952 कर्मचारी सामूहिक रूप से अवकाश में शामिल रहे। उन्होंने प्रदेश सरकार से 23 डिवीजनों को निजी हाथों में सौंपने के अपने फैसले को वापस ले और कर्मचारी के दस सूत्रीय मांग पत्र को तुरंत प्रभाव से लागू करने की मांग की अन्यथा बिजली कर्मचारी एक्शन कमेटी के आह्वान पर किसी भी हद तक जा सकते है। फिर चाहे कर्मचारियों को कुर्बानी ही क्यों न देनी पड़े वे पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल के चलते कई जगह की बिजली रही प्रभावित
बिजली कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल के चलते कई क्षेत्रों की बिजली प्रभावित रही। जिसके चलते लोगों को इस भीषण गर्मी से दो-चार होना पड़ा। वहीं बिजली व्यवस्था प्रभावित होने के कारण शहर के अनेक मोहल्लों में पानी की सप्लाई भी नहीं हो पाई। इसके अलावा बिजली संबंधी अन्य कार्य भी पूर्ण से बाधित रहे।


सर्व कर्मचारी संघ ने दिया बिजली कर्मचारियों को समर्थन
इस मौके पर हरियाणा रोडवेज डिपो से सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान राजपाल यादव ने बिजली कर्मचारियों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि रोडवेज के सभी कर्मचारी हर प्रकार से बिजली कर्मचारियों के साथ है। यदि सरकार ने कोई ज्यादती की तो रोडवेज का प्रत्येक कर्मचारी सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने से भी नहीं हिचकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed