फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Electric pole fell on bike, driver injured

Mahendragarh-Narnaul News: बाइक पर गिरा बिजली का पोल, चालक घायल

Sat, 03 Jun 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 03 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Electric pole fell on bike, driver injured
बाइक के उपर गिरा हुआ बिजली का पोल।
कनीना। उप नागरिक अस्पताल के पीछे खंड शिक्षा कार्यालय के पास शुक्रवार को सुबह बाइक पर बिजली का पोल गिरने से व्यक्ति घायल हो गया तथा बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पोल गिरने के बाद तीन घंटे बिजली गुल रही। निगम के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए दूसरा पोल लगा दिया। शहर थाना प्रभारी गोविंद सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही की पोल गिरते समय एचटी व एलटी लाइन के तार आपस में भिड़ने से बिजली ट्रांसफार्मर पर लगी एमसीबी गिर गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

गांव गढ़ी कागरान जिला बागपत उत्तर प्रदेश निवासी राजपाल ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से कस्बे में रहकर अपनी बाइक पर गांव-गांव जाकर वह कपड़ा बेचने का कार्य करता। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अपनी बाइक पर किसी कार्य से जा रहा था। जब वह खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मेन गेट के पास पहुंचा तो बिजली का पोल का पोल आ गिरा जिससे वह घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हेडमास्टर अश्वनी यादव, आर्य समाज के प्रधान मोहर सिंह आर्य, गोपाल हांडा, ढीलू सरपंच, अधिवक्ता नरेश यादव, विनीत यादव व हर्ष यादव बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मेन गेट के बहार लगा बिजली का पोल झुका हुआ था। विभाग को बार-बार अवगत कराने के बाद भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके चलते ये हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले प्राथमिक विद्यालय के पास विभाग की टीम बिजली ट्रांसफार्मर पर कार्य कर रही थी और उस समय क्रेन भी साथ थी। उस समय भी टीम को पोल सही करने की मांग की थी लेकिन टीम ने अनदेखी कर दी। इस अनदेखी के कारण ही ये हादसा हुआ है। मौके पर उपस्थित लोगों ने इस घटना से क्षतिग्रस्त हुई बाइक का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed