{"_id":"6328bdb02371a177ed6d7d7c","slug":"elections-of-napa-vice-president-have-been-postponed-twice-now-preparations-are-on-to-hold-elections-for-the-third-time-on-22nd-schedule-continues-narnol-news-rtk658510480","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बार नपा उप प्रधान के चुनाव हो चुके हैं स्थगित, अब तीसरी बार 22 को चुनाव कराने की तैयारी, शैड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बार नपा उप प्रधान के चुनाव हो चुके हैं स्थगित, अब तीसरी बार 22 को चुनाव कराने की तैयारी, शैड्यूल जारी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ नगरपालिका के दो बार चुनाव स्थगित होने के बाद अब तीसरी बार उप प्रधान पद के चुनाव का शेड्यूल जारी किया है। देखना होगा की कि इस बार चुनाव संपन्न हो पाते हैं या नहीं, क्योंकि गत 10 अगस्त को स्वयं चुनाव अधिकारी तो 7 सितंबर को चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए कोई भी पार्षद नहीं पहुंच पाया था जिसके बाद चुनावों को स्थगित करने की घोषणा कर दी गई थी। बता दें कि शहर की नई सरकार को शपथ ग्रहण किए हुए 70 दिन का समय बीत चुका है। नपा का हाउस पूरा नहीं होने के कारण बैठक नहीं की जा रही है। वहीं नांगल चौधरी नगरपालिका व नारनौल नगर परिषद में भी उप प्रधान के चुनाव संपन्न कराए जा चुके हैं। इस बार भी महेंद्रगढ़ नपा के चुनाव संपन्न होंगे का कोई नया पेंच फंसेगा यह भविष्य के गर्भ में है।
सदन की एक भी बैठक नहीं हुई
19 जून को नपा महेंद्रगढ़ के चुनाव संपन्न हुए थे। 22 जून को नगर पालिका की नई सरकार बनी थी। इसके बाद 14 जुलाई को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भी राजकीय महाविद्यालय में पूरा किया गया था लेकिन उप प्रधान के न होने से कोरम पूरा नहीं हो रहा है जिसके चलते सदन की एक भी बैठक नहीं हुई। 10 अगस्त व सात सितंबर को दो बार उप प्रधान के चुनावों को स्थगित किया गया है। पहली बार चुनाव अधिकारी एसडीएम वकील अहमद चुनावी बैठक में नहीं पहुंचे थे। वहीं दूसरी बार एक भी पार्षद व चेयरमैन चुनाव के लिए नहीं पहुंचा।
ये रहेगा चुनाव का शेड्यूल
22 सितंबर को सुबह नपा कार्यालय महेंद्रगढ़ में 11 बजे से 12 बजे तक नामांकन दाखिल करने, 12 से एक बजे तक नाम वापसी, दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चुनाव प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद शाम पांच बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी तथा परिणाम की घोषणा भी इसी दिन होगी। मतदान प्रक्रिया ईवीएम मशीन के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी। इसके अलावा सर्वसम्मति से उप प्रधान पद का विकल्प भी खुला रखा गया है।
विज्ञापन
22 सितंबर को उप प्रधान पद के लिए चुनाव की तैयारी की जा चुकी है। उम्मीद है कि इस बार चुनाव संपन्न हो पाएंगे। उप प्रधान के चुनाव के लिए सभी पार्षदों को एवं चेयरमैन को पत्र के माध्यम से सूचित किया जा चुका है। उप प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार एक प्रस्ताव व अपने एक समर्थक सहित नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इस बार ईवीएम के माध्यम से चुनाव कराए जाएंगे।
-वकील अहमद, चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम, महेंद्रगढ़।