{"_id":"5d924c7b8ebc3e015f567333","slug":"election-poltical-ticket-narnol-news-rtk5208979113","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबिलास, अभय, ओमप्रकाश पर फिर से भरोसा अटेली में संतोष के बजाए सीताराम को दिया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबिलास, अभय, ओमप्रकाश पर फिर से भरोसा अटेली में संतोष के बजाए सीताराम को दिया टिकट
विज्ञापन
भाजपा ने जिले की चारों विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। इसमें तीन प्रत्याशियों को दोबारा से मैदान में उतारा गया है। महेंद्रगढ़ से रामबिलास शर्मा, नांगल चौधरी से अभय सिंह यादव और नारनौल से ओमप्रकाश यादव भाजपा प्रत्याशी होंगे। इस बार भाजपा ने डिप्टी स्पीकर संतोष यादव का टिकट काटकर सीताराम को अटेली विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। रामबिलास शर्मा महेंद्रगढ़ से दसवीं बार चुनावी मैदान में उतरेंगे। अभय सिंह यादव और ओमप्रकाश यादव दूसरी बार चुनावी रण में उतर रहे हैं। संगठन से जुड़े सीताराम पहली बार चुनावी जंग में आएंगे। जातीय समीकरण के हिसाब से देखें तो भाजपा ने तीन यादव प्रत्याशी और एक ब्राह्मण उम्मीदवार बनाकर समीकरण बनाने की कोशिश की है। महेंद्रगढ़ जिले में 70 प्रतिशत से अधिक मतदाता यादव हैं।
संतोष यादव का टिकट कटने की अटकलें पहले से लगाई जा रही थी। अटेली से मनीष राव, बीर सिंह यादव व स्वाति यादव टिकट की दौड़ में थे। नारनौल से विधायक ओमप्रकाश का टिकट कटने की आशंका जताई जा रही थी। महेंद्रगढ़ से रामबिलास शर्मा, नांगल चौधरी से अभय सिंह यादव को टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा था।
महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र
रामबिलास शर्मा 1977 से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। उन्होंने 1977 जनता दल से चुनाव लड़ा। पहले चुनाव में हारने के बाद 1982 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर उन्होंने कमल खिलाया। रामबिलास शर्मा 1987, 1991, 1996 व 2014 में जीत हासिल की। रामबिलास शर्मा तीन बार प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं। वह लगातार दसवीं बार विधायक का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। भाजपा के गठन से अब तक महेंद्रगढ़ विधानसभा में पार्टी ने हर बार रामबिलास पर ही भरोसा जताया है। भाजपा के टिकट पर 8 चुनावों में उन्होंने 5 बार जीत हासिल की। रामबिलास शर्मा 1975 से 1977 तक आपात काल के दौरान जेल में रहे हैं। वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कुछ महीने प्रोफेसर भी रहे।
विज्ञापन
नाम--------रामबिलास शर्मा
शिक्षा----एमए इंग्लिश, एलएलबी
आयु ---70 वर्ष
व्यवसाय---राजनीति
------------------------------------
अटेली विधानसभा...............
सीताराम यादव को भाजपा ने अटेली विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। सीताराम पहली बार विधायक बनने के लिए चुुनावी मैदान में उतरे हैं। प्रदेश की डिप्टी स्पीकर रही संतोष यादव का टिकट काटकर उनको दिया गया है। संतोष यादव वर्ष 2014 में इनेलो छोड़कर भाजपा में आई थी। इस बार क्षेत्र में उनका विरोध हो रहा था। कुछ गांवों के सरपंचों ने उनका टिकट काटने के लिए सीएम को लेटर भी लिखा था। सीताराम गांव सुजापुर के सरपंच रहे हैं। वह पिछले चार दशकों से निरंतर भाजपा में रहकर पार्टी की सेवा कर रहे हैं। भाजपा में जिला महामंत्री के पद पर रहे हैं। सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान संगठन के अधिकतर लोग सीताराम के पक्ष में खड़े दिखाई दिए थे।
नाम : सीताराम यादव।
उम्र : 58 वर्षीय
शिक्षा : दसवीं।
व्यवसाय : कृषि।
-----------------------------------------------------
नांगल चौधरी विधानसभा :
नांगल चौधरी से भाजपा ने डॉ. अभय सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। ढाणी मामराज कांवी निवासी डॉ. अभय सिंह यादव को मैदान में भाजपा ने लगातार दूसरी बार मैदान में उतारा है। आईएएस से वीआरएस लेकर डॉ. अभय सिंह यादव राजनीति में आए थे। अपने क्षेत्र में बेहतर तरीके से काम करने के चलते डॉ. अभय सिंह यादव को दोबारा से टिकट दिया गया है। दक्षिण हरियाणा में सीएम मनोहरलाल के खास होने का फायदा उनको मिला है। उन्होंने राव इंद्रजीत के गुट को छोड़कर सीएम का साथ दिया। अभय सिंह यादव पिछले विधानसभा चुनाव के समय से राजनीति में सक्रिय हुए। डॉ. अभय यादव दो पुस्तकें भी लिख चुके हैं।
नाम -- डॉ. अभय सिंह यादव
आयु ----63 साल
शिक्षा--एमए इंग्लिश, एलएलएम, पीएचडी
व्यवसाय-- राजनीति
--------------------------------------------------------------
नारनौल विधानसभा ::
गांव बजाड़ निवासी डॉ. ओमप्रकाश यादव को भाजपा ने दूसरी बार मैदान में उतारा है। वह एडीओ के पद से रिटायर होने के बाद राजनीति में सक्रिय हुए। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ओमप्रकाश यादव को राजनीति में लेकर आए। डॉ. ओमप्रकाश यादव सीएम विरोधी अभियान चलाने वालों की लिस्ट में थे। वह राव इंद्रजीत के खास समर्थक माने जाते हैं। राजनीति के सफर में ओमप्रकाश भी दूसरा चुनाव लड़ेंगे।
नाम---- ओमप्रकाश यादव
आयु ---62 साल
शिक्षा-- बीएससी आनर्स एग्रीकल्चर
व्यवसाय-- रिटायर्ड एडीओ
----------------------------------