{"_id":"b24926e2fb92d657e3722f8aea2a2b27","slug":"election-officials-tried-to-tell-the-spoils-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव अधिकारी बता लूट की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव अधिकारी बता लूट की कोशिश
ब्यूरो/ अमर उजाला, नारनौल
Updated Wed, 08 Oct 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड निवासी व्यापारी शिव कुमार से एक युवक ने मंगलवार शाम 7.30 बजे खुद को चुनाव अधिकारी बताकर लूट की कोशिश की। शोर मचाने के कारण आसपास के लोग एकत्र हो गए और उन्हाेंने युवक को दबोचा। लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के सामने स्थित कालोनी के रहने वाले शिव कुमार मंगलवार शाम को निजामपुर रोड स्थित दुकान बंद कर घर जा रहा था। जैसे ही वह पीजी कालेज के पास पहुंचा तो उसके सामने एक युवक ने बाइक लगा दी। इससे व्यापारी ने बाइक वहां रोक ली।
विज्ञापन
युवक ने अपने आप को चुनाव अधिकारी बता कर बाइक की चाबी छीन ली और व्यापारी से रुपये छीनने की कोशिश की। व्यापारी को शक हुआ तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर युवक ने एक बार तो व्यापारी को धमकाया, फिर भागने की कोशिश की। इस बीच वहां पहुंचे लोगों ने युवक को दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
वहीं पुलिस अब युवक से पूछताछ कर रही है। युवक कभी अपने आपको रेलवे पुलिस तो कभी हरियाणा पुलिस का अधिकारी बता रहा है।